🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

सभी कार्यों के प्रगति में तेजी लाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का दिया निर्देश


 जिलाधिकारी ने नगर निगम में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

बिहारशरीफ। नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज अपने कार्यालय वेश्म में नगर निगम बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

     माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में 42 सड़कों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक एक सड़क का कार्य पूर्ण हुआ है। लगभग 21 किलोमीटर लंबाई के नाले का निर्माण किया जाना है जिसमें से अबतक 3.5 किलोमीटर नाले का निर्माण पूरा हुआ है।  जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

     शहर में 8 चैराहों को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जाना है जिसमें से तीन चैराहे- अस्पताल चैक, खंडकपर चैराहा एवं बड़ी पहाड़ी जंक्शन का कार्य प्राथमिकता से अविलंब करने का निर्देश दिया गया।रामचंद्रपुर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाते हुए मई तक पूर्ण करने को कहा गया। भरावपर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के संबंध में बताया गया कि पाइलिंग का कार्य पूरा हो चुका है।32 गर्डर को लॉन्च किया गया है, 17 अन्य गर्डर को लॉन्च किया जा रहा है। स्लैब डालने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। 15 मई तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्य अवधि में पुरानी सड़क को हर हाल में मोटरेबल रखने का निदेश दिया।

    नाला रोड के निर्माण  एवं बिहार क्लब के जीर्णोद्धार कार्य में भी तेजी लाने का निदेश दिया गया। बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में बताया गया कि इसकी तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा निविदा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

      बड़ी पहाड़ी की पहड़तल्ली में फिटनेस पार्क के निर्माण की योजना के संदर्भ में बताया गया कि इसकी तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। इसके उपरांत निविदा की कार्रवाई की जायेगी।

     जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के लिए परियोजनावार आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता को सूचीबद्ध करते हुऐ कार्यस्थल पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को सभी वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में नगर आयुक्त श्री शेखर आनंद एवं बुडको तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


आलोक कुमार 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...