शहरी क्षेत्रों के लिए वार्डवार मरम्मती गैंग का रोस्टर तैयार कर चापाकलों की मरम्मती का कार्य कराएं
पेयजल से सम्बंधित समस्या को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर करें दूर- जिलाधिकारी नालंदा। गर्मी में पेयजल की स्थिति को सुचारू बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा हर घर नल का जल एवं चापाकलों के क्रियाशीलता की समीक्षा की। पंचायतों एवं नगर निकायों में चापाकलों की मरम्मती गैंग(दल) की संख्या को बढ़ाने का निर्देश, पंचायतवार एवं वार्ड वार रोस्टर तैयार कर चापाकलों की मरम्मती करायें।बढ़ती गर्मी में पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर दूर करें। चापाकलों की मरम्मती के लिए फिलहाल प्रत्येक प्रखण्ड में पीएचईडी एक-एक गैंग कार्यरत है, जिसकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। 10 पंचायत तक वाले प्रखण्डों में एक गैंग तथा 10 से अधिक पंचायतों वाले प्रखण्डों में दो गैंग लगाया जाय। नगर निकायों में भी चापाकलों की मरम्मती के लिए अलग से मरम्मती दल लगायें। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायतवार तथा शहरी क्षेत्रों के लिए वार्डवार मरम्मती गैंग का रोस्टर तैयार कर चापाकलों की मरम्मती का कार्य कराएं। उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने पेयजल...