संदेश

मई 11, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन

चित्र
  आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ जाले में माले का कन्वेंशन जाले में माले ने पेश की दावेदारी दलित वंचितों,मजदूर किसानों और छात्र नौजवानों की मजबूती से ही देश मजबूत होगा–धीरेंद्र जाले.भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 का आज ऐतिहासिक दिन है. अनगिनत योद्धाओं की कुर्बानी और लंबे संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ.आधुनिक और बराबरी का समाज और देश बनाने का संकल्प लिया गया.साझे संघर्ष साझी विरासत के मूल्यबोध को आगे बढ़ाने वाला संविधान रचा गया.देश में संविधान का राज स्थापित और मजबूत होने से ही हमारा देश मजबूत होगा।हम आतंकवाद को शिकस्त देंगे.समावेशी भारत की मजबूती से ही हम दुनिया में अपनी ताकत स्थापित करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सबसे बड़ी समस्या गरीबी,पिछड़ापन और पलायन है.इसके खिलाफ दलित वंचितों के हक अधिकार का संघर्ष है,और इसे और मजबूत करने की जरूरत है.जाले में माले की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह लाल झंडा का सीट रहा है।यहां से 5–5 बार लालझंडा की जीत हुई है.माले उभरता हुआ नया लालझंडा का आंदोलन है जिसमें हर दलित वंचित का चेहरा है.उन्होंने क...