संदेश

नवंबर 17, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी

चित्र
कुढ़नी.कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का चुनाव महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.हालांकि यह सीट राजद का है. महागठबंधन धर्म निभाते हुए राजद ने जदयू के हवाले कुढ़नी की सीट कर दी है.इस बीच जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा व निर्दलीय उम्मीदवार संजय सहनी ने नामांकन कराया है.उसी तरह भाजपा प्रत्याशी श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.    कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत अजमाने मैदान में उतरे है.हालांकि साहनी ग्रासरूट से जुड़े हैं.जन सरोकार के मुद्धे उठाते हैं.आम से खास लोग साहनी के कार्यों का मुरीद है.मौजूं सवाल है कि भाजपा व जदयू प्रत्याशियों के सामने निर्दल प्रत्याशी टिक पाते है अथवा नहीं वह तो आने वाले कल ही पता चल जाएगा.मनरेगा मैन के नाम से पहचाने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ संजय सहनी  जी व मनरेगा वॉच बिहार की कार्यकर्ता के साथ चुनाव कैंपेन की रणनीति पर चर्चा करते हुए.     इस मौके पर वैशाली व मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग पंचायत...

गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य

चित्र
    पटना. काफी प्रयास करने के बाद महादलित मुहल्ले में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुआ. रूक रूक कर कई चरणों में कार्य हुआ.परंतु कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचने के पहले ही शौचालय का उद्घाटन कर दिया गया.महादलित जमीन मालिकों को अश्लील हरकत और गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य हैं.                                                           यह मामला पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 ए का है.यह पाटलिपुत्र अंचल में पड़ता है.वार्ड नम्बर-22 ए के निवर्तमान पार्षद दिनेश कुमार के द्वारा अनुशंसा करने पर पटना नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत बालूपर मुसहरी में शौचालय निर्माण कराया.इसका संवेदक अविनाश कुमार है.इस संवेदक ने इस वरीय संवाददाता आलोक कुमार के सवाल के जवाब में कहा कि महोदय अन्य संवेदकों की तरह नहीं हूं जो अधूरा शौचालय निर्माण कर नौ दो ग्यारह हो गए.यह तीसरी प्रयास है.जो फिलवक्त अधूरा ही है.        बत...