🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार

 

* समाधान यात्रा के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम का किया जाएगा जीर्णोद्धार

* जिलाधिकारी ने आज स्थल निरीक्षण कर स्टेडियम का लिया जायजा


 * इसके समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश


नालंदा. इस जिला में समाधान यात्रा के क्रम में आयोजित बैठक में कतरी सराय प्रखंड के कमल बीघा में निर्मित स्टेडियम के जीर्णोद्धार का मामला संज्ञान में लाया गया था.

     माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसके जीर्णोद्धार के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.उक्त आलोक में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज स्थल भ्रमण कर स्टेडियम के वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया.

    स्टेडियम के समतलीकरण एवं संरचना के जीर्णोद्धार के लिए त्वरित प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया. प्राक्कलन के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा.निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कतरी सराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी पर तटबंध निर्माण

  


सरमेरा. नालंदा जिले में सरमेरा प्रखंड.सीएम नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा में दिए गए निर्देश के आलोक में सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी पर तटबंध निर्माण/सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया. समाधान यात्रा के क्रम में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी के एक भाग में तटबंध सुदृढ़ीकरण/निर्माण का मामला संज्ञान में लाया गया था.

      माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.उक्त आलोक में आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ धनवाडीह में नदी के प्रश्नगत भाग का स्थल निरीक्षण किया.
   इस अवसर पर मौके पर उपस्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बख्तियारपुर के कार्यपालक अभियंता को धनवाडीह में धनायन नदी पर निर्मित पुल के उत्तर दिशा में नदी के तटबंध के सुदृढ़ीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार करने को कहा. उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर कार्य कराया जाएगा.निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के अन्य अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी सरमेरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


आलोक कुमार

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम स्वयं कर रहे इस प्रोजेक्ट का गहण अनुश्रवण

  

■ माता-पिता के चेहरे पर मुस्कुराहट और उम्मीद कि अब सुन सकेगा उनका बच्चा

■ कॉकलियर इंप्लांट के बाद श्रेयांश से मुख्यमंत्री को दी अपनी प्रतिक्रिया

■ जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम स्वयं कर रहे इस प्रोजेक्ट का गहण अनुश्रवण

गया.  जिला में कम सुनने की क्षमता या बहरेपन के शिकार बच्चों को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की काफी मदद मिल रही है. ऐसे बच्चों के लिए श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट वरदान बन चुका है. बच्चे अपने माता -पिता को प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिससे उनके माता -पिता के चेहरे पर अब मुस्कान आ रही है. ’अपने बच्चों को देख उनमें उम्मीद जगी है और यह सब श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट के कारण हो रहा है’  इस प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा स्वयं लगातार समीक्षा तथा अनुश्रवण किया जा रहा है, उसका आज परिणाम है कि उनके बच्चे जो हियरिंग लॉस की समस्या से ग्रसित थे, उन्हें समुचित इलाज निःशुल्क करवाया जा रहा है.

           राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना द्वारा गया जिला को मॉडल के रूप में देखते हुए गया जिला के अतिरिक्त कुल 9 जिला यथा पटना, नालंदा, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया एवं वैशाली जिला के हियरिंग लॉस बच्चों को निशुल्क इलाज कराया जाएगा इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति एवं डॉक्टर एसएन मल्होत्रा मेमोरियल यूपी के बीच एमओयू हुआ है. गया जिला के अलावा अब इन जिलों के बच्चे का भी स्क्रीनिंग करते हुए निशुल्क इलाज कराया जाएगा.

         ’श्रवण श्रुति कार्यक्रम के गया जिले के मॉडल को देखकर माननीय मुख्यमंत्री ने भी काफी सराहना किया है.‘जिलाधिकारी डॉ०  त्यागराजन एस०एम० के निर्देश के अनुसार आइसीडीएस तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों के संयुक्त टीम द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर छह साल से कम उम्र वाले बच्चों के हियरिंग लॉस स्क्रीनिंग कार्य चलाया जा रहा है. 

    इसके तहत कमजोर श्रवण शक्ति वाले बच्चों को चिन्हित कर उनकी लाइन लिस्टिंग कर चरणबद्ध तरीके से इलाज कराया जा रहा है. इलाज के लिए पटना स्थित एम्स तथा कानपुर भेजा जाता है. कानपुर में बच्चों के श्रवण शक्ति की गंभीरता के अनुसार सर्जरी कर कॉकलियर इंप्लांट किया जा रहा है.  स्पष्ट निर्देश है कि स्क्रीनिंग कार्य की गति को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की जाये. हियरिंग लॉस होने पर बच्चों के समुचित इलाज के लिए उन्हें संबंधित अस्पताल भेजा जाए.

         स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलेश कुमार ने श्रवण श्रुति कार्यक्रम की उपलब्धि के बारे में बताया कि अब तक जिला में 32 हजार से अधिक बच्चों के कानों की जांच की गयी है.पूर्ण बहरेपन के लिए चिन्हित बच्चों की संख्या 53 है तथा तत्कालीन बहरेपन छेद चिन्हित बच्चों की संख्या 79 है. 53 बच्चों में 07 बच्चों का सर्जरी की मदद से कॉकलियर इंप्लांट किया गया है.16 बच्चों के कॉकलियर इंप्लांट के लिए सर्जरी से पूर्व सभी जांच की जा चुकी है.

            सर्जरी के लिए 30 बच्चों को चिन्हित किया गया है.सर्जरी में सभी प्रकार का आवश्यक खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ के अधिकारी कोर टीम में शामिल हैं, जिनके द्वारा प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा तथा अनुश्रवण किया जाता रहता है. 

जिला में कॉकलियर इंप्लांट किये बच्चे अब धीरे-धीरे प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इमामगंज के श्रेयांश की मुलाकात मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार से हुई. मुख्यमंत्री का श्रेयांश ने प्रतिक्रिया भी दिया. श्रेयांश अब धीरे धीरे सुन रहा है और अब बोलना सीख रहा है. परिजन उसे नये शब्द बता रहे हैं जिसे सुन वह उसका उच्चारण करने की पूरी कोशिश करता है. कई शब्द वह स्वयं बोल पा रहा है.  ऐसे बच्चों में टेकारी के हमजा शमशाद और सन्नी, बेलागंज के शाद रहमान, बोधगया की साक्षी कुमारी, वंदना कुमारी तथा अनुराधा शामिल हैं जिनका कॉकलियर इंप्लांट किया गया है.

आलोक कुमार



राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से

 





हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मोदी सरकार के नाकामियों की पोल खोलेगी : राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा


भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया है. पार्टी के मुताबिक, यह भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है और इसकी शुरूआत 26 जनवरी से होगी


हम 10 लाख मतदान केंद्रों, छह लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच बनाने का प्रयास करेंगे.कांग्रेस के अभियान के तहत पार्टी '  आरोप पत्र '  राहुल गांधी के पत्र को यात्रा के संदेश के साथ घर-घर ले जाएगी.दोनों नेताओं द्वारा जारी आरोप पत्र में भाजपा को श्भ्रष्ट जुमला पार्टीश् करार दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि इसका मंत्र  ‘  कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात ' है.यह परोक्ष तौर पर सरकार के ‘सबका-साथ-सबका-विकास-सबका-विश्वास-सबका-प्रयास ‘ नारे पर एक निशाना है


पटना. बेरोजगारी, महंगाई और देश की सीमाओं की असुरक्षा को बढाने वाली केंद्र की मोदी सरकार के नाकामियों को आमजन तक पहुँचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों तक संचालित होगा. ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सापरा ने संवाददाता सम्मेलन में कही.


राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा कि चीन देश के मैप को बदल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी एप के बहिष्कार में देश को उलझाए हुए हैं.अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की बातों को ही वें नकार दे रहे हैं.बेरोजगारी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की अधिकांश संख्या बेरोजगारी के दंश में धकेली जा रही है और ऐसे में प्रधानमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं. गरीबी के स्तर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाल में आएं निष्पक्ष संस्था के आंकड़ों ने यह बताया कि देश के कुल सम्पत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा केवल 3 अमीरों के पास है तो बाकी का हिस्सा देश की सेवा सौ करोड़ जनता के पास है जो यह बताने को काफी है कि बावजूद इसके प्रधानमंत्री अपना ही पीठ खुद थपथपा रहे हैं.


महंगाई पर बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा कि गैस-डीजल और पेट्रोल की कीमतों के रोजाना कीमतों में इजाफा किया जा रहा है जो आम जनता को आर्थिक रूप से कमजोर किये जा रही है. किसानों के लिए महंगाई से कृषि कार्य महंगे होते जा रहे हैं वहीं गृहिणियों को घरेलू खर्च संभाला नहीं जा रहा है. आम आदमी भाजपा के राज में त्रस्त हो चुका है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाति, सम्प्रदाय और धर्म के नाम पर नफरत का बीज बोए जा रहे हैं. इसी नफरत और उन्माद की राजनीति को खत्म करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने 3900 किमी की यात्रा दक्षिण से उत्तर तक संचालित की है जिसका समापन कश्मीर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के फहराने के बाद होगा.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाकामियों को आमजन तक 10 लाख बूथों तक पहुँचाने का काम ष्हाथ से हाथ जोड़ो अभियानष् पूर्ण करेगी.


संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की समाप्ति पर बिहार कांग्रेस के साथियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सभी जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को आमजन तक पहुँचाने के आगामी 27 जनवरी को सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, भारत जोड़ो यात्रा के सभी संयोजकों के साथ बड़ी बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होगी.साथ ही उन्होंने कहा कि चौसा पावर प्लांट हिंसा पर किसानों के मुआवजे के लिए बनी कमिटी के रिपोर्ट जमा करते ही कांग्रेस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनका हक दिलाने का काम करेगी. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ मजबूती से खड़ी है और ये बिहार से भाजपा की जड़े समाप्त करेगी.


संवाददाता सम्मेलन के अंत में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व युवा अध्यक्ष राज कुमार राजन, प्रो डॉ चंद्रिका यादव, विधायक आनन्द शंकर सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का ष्भ्रष्ट जुमला पार्टीष् शीर्षक से पोस्टर भी जारी किया जिसे कांग्रेसजन आम लोगों में इस अभियान के तहत बांटेंगे.


संवाददाता सम्मेलन में मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक आनंद शंकर, राज कुमार राजन, प्रो डॉ चंद्रिका यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवक्ता कुंतल कृष्णन, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, ज्ञान रंजन समेत वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें.

आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...