कलाकारों का चयन और उसके बाद रिहर्सल शुरू
पटना.आजकल प्रभु येसु ख्रीस्त का दुख भोग चल रहा है. परंपरागत रूप से, सेप्टुआगेसीमा रविवार से ही लेंट के लिए तैयारी की शुरुआत कर दी गयी.12 फरवरी को सेक्सगेसिमा रविवार और 19 फरवरी को क्विनक्वेजिमा रविवार था.21 फरवरी को ‘गोस्त भूजा‘ का पर्व था.22 फरवरी को राख बुधवार था..26 फरवरी को दुख भोग का प्रथम रविवार था. 26 मार्च को दुखभोग का पांचवां रविवार है.2 अप्रैल को खजूर (खग्गी) रविवार है. 6 अप्रैल को मांण्डी थर्सडे है. 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे है. 8 अप्रैल को पुण्य शनिवार और 9 अप्रैल को ईस्टर रविवार है. एस.के.लॉरेन्स एवं अन्य पिछले बारह वर्षों की तरह इस वर्ष भी लेन्ट पीरियड (चालीसा) के दौरान सम्भवत: बुधवार तथा शुक्रवार के दिन चर्च तथा भक्त जनों के निवास स्थान पर प्रभु येसु के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत तथा प्रार्थना का कार्यक्रम कर रहे हैं.जो 22 फरवरी से शुरू हो गया है.कुर्जी पल्ली के भक्तजनों के घरों में यह भक्तिमय कार्यक्रम जारी है. विक्टर फ्रांसिस के द्वारा 07 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु के दुख भोग पर आधारित एक झांकी निकाली जाएगी. प्र...