संदेश

जुलाई 23, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एसएसपी ने दीघा थानेदार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया

चित्र
 दीघा थाने के थानाध्यक्ष पर कार्रवाई पटना.  पटना  के दीघा थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को एसएसपी राजीव मिश्रा ने लाइन हाजिर कर दिया है. मामला रिटायर डीएसपी के मोबाइल चाेरी से जुड़ा है. थानाध्यक्ष पर मोबाइल चोरी होने के बाद केस दर्ज नहीं करने को लेकर कार्रवाई की गई है. पूरा मामला पिछले साल चैती छठ का है.चैती छठ के मौके पर रिटायर डीएसपी का मोबाइल चोरी हुआ था. इसके बाद रिटायर डीएसपी दीघा थाना मामला दर्ज करने पहुंचे. लिखित शिकायत देने के बाद उनका मामला दर्ज नहीं हुआ. इसके बाद रिटायर डीएसपी ने आईजी राकेश राठी से इसकी शिकायत कर दी. आईजी ने थानेदार को शो काॅज किया. मामले की जांच की गई। जांच में राजकुमार पांडेय दोषी पाए गए. उसके बाद आईजी के आदेश पर एसएसपी ने दीघा थानेदार को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दीघा थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनकी जगह पर उसी थाना के अपर थानेदार शंभू कुमार को थाना का प्रभारी थानेदार बनाया गया. आलोक कुमार