कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय
बेतिया.पश्चिम चम्पारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को प्लग एंड प्ले मॉडल के तहत प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है. चनपटिया स्टार्टअप जोन के समीप औधोगिक क्षेत्र, कुमारबाग में टेक्सटाइल क्लस्टर का निर्माण कराया जाना है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है. तीव्र गति से कार्य करते हुए उसे जल्द से जल्द क्रियाशील कराना है.कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय. उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाना जिला प्रशासन का बहुत बड़ा ड्रिम है.इस ड्रीम को सफलीभूत कराने के लिए सभी को तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा ताकि यहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके.सभी को ऐसा प्रयास करना है कि बाहर के लोगों को पश्चिमी चम्पारण जिला रोजगार दे सके.जिलाधिकारी कुमारबाग औधोगिक क्षेत्र में बनने वाले क्लस्टर का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नए उधमियों के लिए प्ले एण्ड प्लग मॉडल पर आध...