🔥 CHINGARI PRIME NEWS
🔴 Breaking News | Latest Updates | India News | Politics | Sports | Business | Entertainment

रविवार, 1 मई 2022

कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय

 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चम्पारण जिले को प्रोडक्शन हब बनाना जिला प्रशासन का बहुत बड़ा ड्रिम है.इस ड्रीम को सफलीभूत कराने के लिए सभी को तत्परतापूर्वक कार्य करना होगा ताकि यहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिल सके.सभी को ऐसा प्रयास करना है कि बाहर के लोगों को पश्चिमी चम्पारण जिला रोजगार दे सके.जिलाधिकारी कुमारबाग औधोगिक क्षेत्र में बनने वाले क्लस्टर का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे.


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नए उधमियों के लिए प्ले एण्ड प्लग मॉडल पर आधारित प्लेटफार्म, शेड आदि को अविलंब विकसित किया जाय. उन्होंने कहा कि यहाँ पर डोरमेट्री, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, कॉमन स्किल डेवलपमेंट, एटीएम, डिस्प्ले सेंटर आदि की सुविधा विकसित किया जाय। साथ ही क्रेच का निर्माण भी कराया जाय, जिससे यहां काम करने वाली महिलाओं के बच्चों को परेशानी नहीं हो.

उन्होंने कहा कि क्लस्टर निर्माण में वाटर डिस्चार्ज, प्रीफैब मुख्य द्वार, प्लेटफार्म, शेड आदि का निर्माण, पार्टीशन, विद्युत कनेक्शन, फायर फाइटिंग की व्यवस्था, गर्मी से निपटने की व्यवस्था आदि कार्य समुचित तरीके से आकर्षक होना चाहिए। सभी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा पालन अनिवार्य है.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, बियाडा के कार्यकारी निदेशक, श्री रवि रंजन प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, श्री जे0 बी0 सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी, श्री प्रेम प्रकाश कुमार, कनीय अभियंता, श्री अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

🟢