संदेश

जनवरी 3, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में

चित्र
   पटना. बिहार में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजना संचालित है. केंद्र सरकार के केंद्रांश और बिहार सरकार का राज्यांश मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के ए.एन.एम.का वेतनादि मिलता है.पटना प्रमंडल के स्वास्थ्यकर्मियों का चार माह से वेतन बंदी है.विभिन्न मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्रमंडल शाखा-पटना प्रमंडल,पटना के आह्वान पर 5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में वेतन बंदी,लूट,झूठ एवं दमन और शोषण के खिलाफ अपर मुख्य सचिव,स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार,पटना के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निश्चय किया गया है. जिला मंत्री,पटना अमित कुमार मिश्र, जिला मंत्री,रोहतास मो.हसनैन, जिला मंत्री,बक्सर आनंद सिंह,जिला मंत्री,भोजपुर सुवेश सिंह और जिला मंत्री,नालंदा संजय कुमार ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा है कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य कर्मियों,संविदा पर कार्यरत कर्मिंयों,आउटसोर्सिंग कर्मी एवं स्कीम वर्कर की समस्याओं के लिए अनवरत संघर्षशील रहा है.संघर्ष के परिणामस्वरूप संविदा पर कार्यरत सर्वाधिक कर्मियों की सेवा स्वास्थ्य विभाग में ही नियमित हो पाय...