संदेश

जून 19, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा0 अखिलेश

चित्र
 राहुल संसद में इंडिया गठबंधन का करें नेतृत्व: डा0 अखिलेश पटना। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लोकसभा चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी की विश्वसनीयता धूल चाट रही है वहीं राहुल गांधी जी की विश्वसनीयता का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। हम अंक गणित में जरूर पिछड़ गये लेकिन (जनता के साथ) केमिस्ट्री बिछाने में अब्बल रहे। उनके विचार जिस तरह जनमानस की भावनाओं को उद्वेलित करने लगी है उससे साफ होता जा रहा है कि राहुल जी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। और हम चाहते हैं कि राहुल जी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें।     यह विचार बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में प्रकट की। इस अवसर पर एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गाँधी के फोटो को केक काटकर जन्म दिन मनाया। मीडिया द्वारा राहुल गाँधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना के बारे में पूछे गये सबाल पर डा0 सिंह ने कहा कि यह अवश्यंभावी है। राहुल जी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। ...