छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी
छठ व्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने बगहा के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा बेतिया। छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं समय पूरा करने का निर्देश।जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा कल देर संध्या बगहा के विभिन्न छठ घाटों यथा-दीनदयाल नगर घाट, शास्त्री नगर घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया तथा छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों, माननीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, स्थानीय नागरिकों से छठ घाट से संबंधित फीडबैक जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा एवं एसडीएम, बगहा द्वारा लिया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर काफी संख्या में ...