शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

कुछ मार्गों पर रोक रहेगा

 छठ महापर्व 2023 के अवसर पर नगर क्षेत्रान्तर्गत वाहनों के सुगम संचालन के लिए बेतिया नगर क्षेत्र का ट्रैफिक प्लान

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी के दिशा-निर्देश के आलोक में बेतिया  नगर क्षेत्र में छठ महापर्व 2023 के अवसर पर यातायात संचालन के लिए शहर के कुछ मार्गो को चिन्हित किया गया है। चिन्हित कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन संचालित रहेगा तथा कुछ मार्गों पर रोक रहेगा।

दिनांक-19.11.2023 को छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य के समय अपराह्न -


02ः 00 बजे से दिनांक 20.11.2023 को पूर्वाह्न 08ः 00 बजे तक वाहनों की परिचालन पर रोक रहेगा, जो निम्न प्रकार हैं:-

● आलोक भारती रोड एवं सोआ बाबू चौक की ओर से आने वाली वाहनें नेपाली चौक से होकर जनता सिनेमा रोड में आएगी।

● नौरंगाबाग रोड से सागर पोखरा होकर आने वाली सभी परिचालन के वाहनों पर रोक रहेगी।

● नौरंगाबाग से आने वाली वाहनों को आलोक भारती रोड होते हुए भोला एम०पी० चौक से इमली चौक की ओर जायेगी।

● जगदीशपुर से चेकपोस्ट होकर आने वाली वाहनों को सर्किट हाउस से मुहर्रम चौक की ओर मोड़ देना है।

● बंगाली कॉलोनी एवं दुर्गाबाग मंदिर की ओर से सागर पोखरा रोड में आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● बंगाली कॉलोनी दुर्गा बाग मंदिर की ओर से आने वाली वाहनों को इमली चौक से होकर निकलेंगी।

● छठव्रती वाला छोटा वाहन का पर्किग सागर पोखरा के पास अवस्थित पेट्रोल पंप के पास पार्किंग किया जाएगा।

● छावनी जायसवाल पेट्रोल पंप से उतरवारी पोखरा की ओर जाने वाली सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● पुरानी गुदरी एवं द्वार देवी चौक से उतरवारी पोखरा के तरफ से आने वाली सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● गुलाब मेमोरियल कॉलेज एवं इन्दिरा चौक से संत घाट की ओर आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

● छठव्रती का वाहन इंदिरा चौक से आगे स्थित अमर यादव के विवाह भवन में पार्किंग किया जाएगा।

● हाट सरैया चौक, श्रीनगर एवं बैरिया से संत घाट की ओर आने वाली वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ये वाहनें श्रीनगर एवं हाटसरैया की तरफ जायेगी।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...