संदेश

जनवरी 20, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
भाजपा को कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए मजबूर करेंगे-डा0 अखिलेश विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र के नेतृत्व में गठित स्टेट वार रूम की पहली बैठक पटना।प्रदेश कांग्रेस ने 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारी को धारदार और आक्रामक बनाने की प्रक्रिया व्यावहारिक तौर पर शुरू कर दी। इस बाबत शनिवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र के नेतृत्व में गठित स्टेट वार रूम की पहली बैठक की गयी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर ने शिरकत की। बैठक में कांग्रेस की विचारधारा की प्रचार-प्रसार को असरदार बनाने के लिए जरूरी सभी पहलुओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक पार्टी के नेशनल वार रूम की देखरेख में की गयी।    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र जिस तरह झूठ का प्रचार कर रहा है और भ्रम फैला रहा है उसका पर्दाफाश करना एवं कांग्रेस की विचारधारा को वूथ स्तर तक असरदार तरीके से प्रचारित करना इस बार रूम का मकसद है। भाजपा को कांग्रेस की पिच प...