संदेश

जुलाई 25, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गया जिले के लिए एक व्यापक जिला पर्यावरण योजना बनाने के लिए सहमति बनी

चित्र
  गया:  ’जिला में पर्यावरण संबंधित समस्याओं के निदान के लिए  गठित जिला पर्यावरण समिति की पहली बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी की गोपनीय शाखा में नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।’ बैठक में गया जिला के पर्यावरण से संबंधित सभी बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई.            बैठक में गया जिले के लिए एक व्यापक जिला पर्यावरण योजना बनाने के लिए सहमति बनी. इसके लिए सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के आंकड़े जिसकी जरूरत जिला पर्यावरण योजना के लिए है, को एक सप्ताह के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया गया. पर्यावरण योजना बनाने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रक परिषद के द्वारा एजेंसी RSP Green Development and Laboratories Pvt Ltd.  का चयन किया गया है. उक्त एजेंसी के प्रतिनिधि ने योजना बनाने की चरणबद्ध प्रक्रिया से समिति के सदस्यों को अवगत कराया. हर एक जिले में जिला पर्यावरण योजना बनाने का निर्देश माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिया गया है.             जिला पर्यावरण समिति की बैठक में...

विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
  गया: इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में विष्णुपद अवस्थित आवास सदन समिति के सभाकक्ष में पितृपक्ष मेला 2022 के सफल आयोजन के लिए बनाये गए विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 09 सितंबर से 25 सितंबर तक निर्धारित है. पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए अलग अलग कार्य समिति का गठन किया गया है. सभी पदाधिकारियों को कहा कि अपने अपने कोषांग अंतर्गत दिए गए कार्य को अपने देखरेख में अनुपालन करावे. विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए बुडको द्वारा जलापूर्ति योजना के लिए विष्णुपद क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर पाइप बिछाने के क्रम में काटे गए सड़कों को जिला पदाधिकारी के पहल से तेजी से सड़को को रिस्टोर करवाया जा रहा है ताकि पितृपक्ष मेला के पहले सभी सड़कें बिल्कुल फंक्शनल रहे. यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर तरह की मुकम्मल व्यवस्था करवाने के लिए अग्रसारित है. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बुडको को सख्त हिदायत दिया कि...

उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

चित्र
मंगलवार की शाम जिले को प्राप्त होगा 1924 मीट्रिक टन यूरिया.यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी. किसानों को ससमय, सही वजन के साथ निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें यूरिया सहित अन्य उर्वरक. सभी एसडीएम को उर्वरक दुकानों की औचक जांच कराने का निर्देश.... बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाए. खरीफ मौसम में जिले के किसानों को यूरिया की किल्लत नहीं होनी चाहिए, उन्हें सुगमतापूर्वक यूरिया सहित अन्य उर्वरक उपलब्ध हो सके, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे. जिलाधिकारी ने कहा जिले से यूरिया सहित अन्य उर्वरकों को नेपाल ना ले जाया जाय, इस पर तुरंत कारगर कार्रवाई की जाए और इस पर पूर्णतया रोक लगायी जाय. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एसएसबी को भी पूरी मुस्तैदी बरतनी है. उन...

जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन

चित्र
  स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह महाराजा स्टेडियम, बेतिया में मनाया जायेगा.मुख्य समारोह स्थल पर माननीय प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन.जिले के महादलित टोलों सहित अमृत सरोवर स्थल पर भी होगा झंडोत्तोलन... बेतिया: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा. मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चंपारण द्वारा किया जाना है. 15 अगस्त पर झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी. उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल सहित अन्य कार्यक्रम की सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय. माननीय प्रभारी मंत्री को झंडोत्तोलन के लिए विधिवत आमंत्रित किया जाए. साथ ही जिले के अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर जलजमाव की समस्या नहीं रहें, इसके लिए नगर निगम द्वारा कारगर उपाय किया जाए. परेड पूर्वाभ्यास के दौरान चूना आदि का प्रयोग किया जाय, मैदान में...

एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एईएस (जिला टास्क फोर्स )की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि (एस एन सी यू ) को डेवलप करने, फोटो थेरेपी मशीन का क्रय करने एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण करना सुनिश्चित करें. इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार

शहर की साफ सफाई

चित्र
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नगर निगम, मोतिहारी के कार्य प्रगति से संबंधित  पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने, जलजमाव को रोकने एवं नाला उड़ाही कार्य में प्रगति लाएं.शहर भर में लाइटिंग की व्यवस्था, डंपिंग यार्ड की व्यवस्था, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन आदि विषय पर  संबंधित पदाधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मोतीझील में स्वच्छ पानी की अनवरत धारा प्रवाह बनाए रखने के लिए धनौती नदी के मुहाने से अतिक्रमण हटाया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, नगर आयुक्त मोतिहारी, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता बुडको ,सिटी मैनेजर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार