विभिन्न विभागों की अहम बैठक
*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिया विभिन्न विभागों की अहम बैठक *अनुसूचित जाति विभाग,रिसर्च विभाग व पंचायती राज विभाग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने ली अहम बैठक पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अनुसूचित जाति विभाग, रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग की अहम बैठक आज सम्पन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अनुसूचित जाति विभाग, रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन व उनकी टीम के साथ अहम बैठक लेकर इन तीनो विभागों को धार देने को लेकर कई जरूरी सुझाव दिया और निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने बूथ लेवल तक इन विभागों के टीम को गठित करने का निर्देश दिया जिसमें आगामी चुनाव तक सभी प्रभागों को मजबूती से जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए इसके प्रकोष्ठों का प्रभावी और सक्रिय होना जरूरी है। इस दिशा में पूरी सक्रियता से काम करने की ज...