अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी

 मसौढ़ी.बिहार के जहानाबाद और पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. मरने वाले होटल कारोबारी अभिशार शर्मा और दिनेश शर्मा बीजेपी विधायक के चाचा और चचेरे भाई थे. दोनों की अलग-अलग जगहों पर एक ही समय तीन-तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई.

आज अमंगल साबित हुआ मंगलवार.बीजेपी के पूर्व विधायक और नेता चितरंजन शर्मा के चाचा और भतीजे की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या कर दी गई. सबसे ज्यादा चौंकान्ने वाली बात यह है कि दोनों को एक ही समय में दो जिलों में गोली मारी गई. मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपराधियों ने पूर्व विधायक के चाचा अभिराम शर्मा को जहानाबाद में उनके होटल में घुसकर और भतीजा दिनेश शर्मा को मसौढ़ी में उसके किराना दुकान पर गोली मारी.

जहानाबाद एसडीपीओ अशोक पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश अपराधी होटल से भागते हुए दिखे हैं. दोनों की पहचान की जा रही है. आपसी रंजिश के तहत हत्या की बात सामने आ रही है.कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

शहर के कनैदी इलाके में स्थित श्रीराम होटल में मंगलवार सुबह दो अपराधी अंदर घुसे.उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे अभिराम शर्मा को शादी का कार्ड देने आए हैं. होटल के स्टाफ ने कहा कि वो अपने कमरे में सो रहे हैं.इसके बाद एक अपराधी ने स्टाफ की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और चुप रहने के लिए कहा. इसके बाद दोनों अपराधी कमरे में गए और सो रहे अभिराम शर्मा को गोली मार दी.

परिजनों का कहना है कि पूर्व विधायक और नेता चितरंजन शर्मा का भतीजा दिनेश शर्मा मसौढ़ी में किराना दुकान चलाता था.वह रोज की तरह मंगलवार सुबह दुकान पर गया था.जैसे ही उसे दुकान खोली वैसे ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी.परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे.

 बताया गया कि कारोबारी अभिराम शर्मा पटना जिले के नीमा गांव के रहने वाले थे.यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे होटल में घुसकर घटना को अंजाम दिया. ठीक उसी समय में मसौढ़ी में होटल कारोबारी के चचेरे भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी.सबसे हैरान करने वाली बात है कि जहानाबाद में जिस जगह पर स्वीट्स एवं जमीन कारोबारी को गोली मारी गई उससे चंद कदम की दूरी पर ही जिले के डीएम और एसपी का आवास है. इधर शहर के चर्चित स्वीट्स कारोबारी की सुबह-सुबह हुई हत्या से शहर में सनसनी फैल गई. होटल कारोबारी अभिराम शर्मा के मैरिज हॉल के पास आसपास के लोगों की भीड़ लग गई.                               


परिजनों का कहना है कि दोनों हत्या आपसी रंजिश में की गई है. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और


जहानाबाद में सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे.लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.जिस तरह से अपराधियों ने एक समय में दोनों जगहों पर घटना को अंजाम दिया हैं. इससे यहीं लगता है कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए फुल प्रूफ प्लानिंग की थी. होटल कारोबारी अभिराम शर्मा के मैरिज हॉल के पास आसपास के लोगों की भीड़ लग गई.उधर, आक्रोशित लोगों ने पटना गया एनएच-83 को जाम किया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

1990-95 के दशक में चर्चित नीमा गांव के पांडव गिरोह के बीच आपसी अदावत में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पांडव गिरोह की अवैध कमाई के पुराने लेन-देन, मसौढ़ी के धनरूआ में एक आलीशान मकान और गांव की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा.इसको लेकर गिराेह के सरगना संजय सिंह और चितरंजन सिंह आमने-सामने थे.धनरूआ के मकान विवाद की पुष्टि जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने भी की है. एक पक्ष उस मकान को जमींदोज करने की तैयारी में था. इसको लेकर गत दिनों चितरंजन सिंह के नीमा स्थित मकान पर भी गोलीबारी होने की बात भी ग्रामीणों ने बताई.अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा चितरंजन के चचेरे चाचा-भतीजा थे.चितरंजन का कामकाज यही दोनों देखते थे. इस कारण दोनों को निशाना बनाया गया.अभिराम शर्मा होटल के साथ जमीन के कारोबार से जुड़े थे. उन्होंने हाल में एसपी आवास के पास 60 लाख में एक मकान खरीदा था.इसके अलावा शहर में उनका एक चर्चित श्रीराम होटल है और श्रीराम आवास है.

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना

 
कुढ़नी.मुजफ्फरपुर जिले में है कुढ़नी प्रखंड. इस प्रखंड में सकरी सरैया में है एकता परिषद का कार्यालय.यहां पर आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया कि एकता परिषद उत्तर बिहार के बैनर तले 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आवासीय भूमिहीनता एवं युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना किया जाए.


आज एकता परिषद उत्तर बिहार के बैनर तले मुजफ्फरपुर कलेक्टर ऑफिस के सामने आवासीय भूमिहीनता एवं युवा बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित ध्यानाकर्षण धरना दिया गया.मौके पर आवास धरनार्थियों ने 14 सूत्री मांगों को का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा. इस एक दिवसीय धरना में शामिल होने वालों में एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री प्रदीप प्रियदर्शी,विजय गौरैया, श्री शिवनाथ पासवान, राम लखींद्र प्रसाद जेपी सेनानी, शंभू शाह रामबाबू साहनी, बिगन मंडल, राम शीला देवी जोगी देवी सुमित्रा देवी शांति देवी बसंत सिंह राकेश कुमार मांझी बदामी देवी आदि उपस्थित रहे.

 

आलोक कुमार   

दो दिवसीय ग्रामीण मुखिया नेतृत्व विकास शिविर का हुआ समापन

* एकता परिषद का दो दिवसीय ग्रामीण मुखिया नेतृत्व विकास शिविर का हुआ समापन

सागर.एकता परिषद मध्यप्रदेश वन अधिकार अभियान के  तहत जिला सागर के ब्लॉक देवरी, बंडा, राहतगढ़ ब्लॉक के सागर कन्हैया वाटिका में दो दिवसीय ग्रामीण मुखिया नेतृत्व विकास शिविर का आयोजन रखा गया.शिविर का समापन हो गया.इस शिविर में गांव-गांव वन अधिकार चौपाल  चलाने का निश्चय किया गया.जिसमे सागर जिले कि देवरी, बंडा , राहतगढ़ ब्लाक,50 गांव के  150 मुखिया साथी भाग लिया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम के तहत जानकारियों का आदान-प्रदान करना एवं वन अधिकार पाने के लिए जो प्रक्रिया है उसकी जानकारी ग्रामीणों को देना है.


इस शिविर में प्रत्येक गांव से दो-दो मुखियाओं का नेतृत्व तैयार कर वन अधिकार अभियान चलाया जाएगा. शिविर में भोपाल से आए एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्री अनीश जी ने  जमीन के संदर्भ में बात रखते हुए बताया की वन अधिकार कानून 2006 को लागू  हुए पन्द्रह साल से ज्यादा हो गया है फिर भी गरीब वंचित आदिवासी आज भी अपने अधिकार से वंचित हैं. कई बार गांव के लोगों ने दावा आवेदन किये. कभी ऑफलाइन ,तो कभी ऑनलाइन के दावा किए. परन्तु अभी भी अपने अधिकारों से वंचित हैं. जंगलों में निवास करने वाला समुदाय के लोग मध्यप्रदेश में अभी भी पिछड़ा हुआ है. जिसको लेकर अभी बहुत कार्य करना शेष है.           


एकता परिषद के प्रदेश संयोजक डोंगर भाई ने कहां कि मध्यप्रदेश वन अधिकार अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, आने वाले समय में अंतिम बार जिन लोगों को वन अधिकार का पट्टा नहीं मिला है,उन सभी का वन अधिकार अभियान के तहत दावा लगाने के लिए एकता परिषद इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा सिलवानी के ग्रामों में वन अधिकार पर मई माह से चौपाल लगाकर दावे लगाने की प्रक्रिया चलाएं .


इस प्रक्रिया के उपरांत वन भूमि के मुद्दों को हल कराने के लिए शासन प्रशासन से संवाद किया जाएगा साथ ही संगठन का विस्तार हो रहा इसलिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और गांव-गांव में अनाज कोष इकठ्ठा करना होगा. जो गरीब वंचितों समाज की पंचायत पर खर्च कर समाज को एकजुट किया जाएगा.दो दिवसीय शिविर का सफल संयोजन दीपक अग्रवाल ने किया. शिविर में एकता महिला मंच रायसेन जिला समन्वयक सरस्वती ऊइके, जिला संयोजक टीकाराम आठिया,सिहोर संयोजक राकेश रतन,बैतूल से आए संयोजक भरत सरयाम, सागर क्षेत्र के कार्यकर्ता साथी, रविशंकर भाई, प्रमोद गौड़ , मनोज आदिवासी , शान्ति बहिन, तुलसा , प्रदीप कुमार,मंगल सौर,पुरन अहिरवार, आदि गांवों मुखिया, युवा,महिलाए उपस्थित रहे.

आलोक कुमार 

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...