🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा

 पूर्णिया. जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारी (साप्ताहिक) बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.

   


इस बैठक में उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता, आरक्षी उपाधीक्षक मुख्यालय, सिविल सर्जन,जिला परिवहन पदाधिकारी जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, निदेशक डीआरडीए जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी मैनेजर डीआरसीसी कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस तथा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

           जिलाधिकारी द्वारा विभाग वार सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई.कृषि, पंचायती राज विभाग, राजस्व शाखा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन, कल्याण, आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अद्यतन भूमिहीन विद्यालयों की संख्या  303 है.

    जिलाधिकारी द्वारा सभी डीसीएलआर एवं संबंधित सीओ को निर्देश दिया गया कि भूमि की उपलब्धता निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया की 2302 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालित है। परन्तु 21 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन बंद है.

इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से सभी विद्यालयों में भोजन का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को दिया गया.जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए सुबह की पाली में विद्यालय का संचालन सुनिश्चित करें साथ ही साथ यदि निजी विद्यालयों द्वारा इसका अनुपालन नहीं किया जाता है तो जांच कर वैसे निजी विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों में ही पॉस मशीन के माध्यम से ही लाभुकों को खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करें. यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत एवं गड़बड़ी मिलने पर जांचोपरांत संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की हिदायत दी गई.साथ ही साथ जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया गया.

    कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का संयुक्त जांच प्रतिवेदन निर्धारित समय पर समर्पित करना सुनिश्चित करें.

आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि का एनओसी नहीं मिलने के कारण लंबित.जिलाधिकारी द्वारा सभी डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए उपलब्ध कराए गए भूमिका का एनओसी शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. अपर समाहर्ता को इसका मॉनिटरिंग कर निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया है.

    सभी आंगनबाड़ी केंद्रों  पेयजल की समुचित व्यवस्था एवं चापाकल की मरम्मती करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचडी को दिया गया। साथ ही साथ डीपीओ आईसीडीएस को जिस आंगनबाड़ी केंद्र में चापाकल खराब है तथा उपलब्ध नहीं है कि सूची कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को शीघ्र देने का निर्देश दिया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो भी योजनाएं एवं कार्य लंबित हैं एवं पुराने हैं उनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

     स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि पूर्णिया पूर्व मेडिकल कॉलेज एवं सदर हॉस्पिटल पूर्णिया, 100 बेड का हॉस्पिटल एवं जीएमसीएच हॉस्पिटल पूर्णिया, 42 वर्ड का आईसीयू जिला हॉस्पिटल पूर्णिया, इसी प्रकार श्रीनगर में तथा धमदाहा में एपीएचसी का भवन इनकंप्लीट है. बैसी में एचएससी भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण कार्य लंबित है.

स्वास्थ्य विभाग के एचडब्ल्यू सी, एपीएचसी, सीएचसी, यानी कुल 44 भवन निर्माण किया जाना है. जिसमें 38 भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है. 29 जगहों पर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ है.

    गर्मी और लू को देखते हुए सभी आवश्यक दवाइयां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर एवं जिला मुख्यालय में  उपलब्ध है.

     इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपूर्ण भवनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण तथा बैसी में एच एस सी भवन निर्माण के लिए संबंधित डीसीएलआर एवं अंचलाधिकारी को जमीन की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया गया.गर्मी एवं लू को देखते हुए नगर आयुक्त पूर्णिया नगर निगम को निर्देश दिया गया कि जगह जगह पर आम लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें.

    इस प्रकार माननीय न्यायालय सी डब्ल्यू जे सी, एमजेसी मानवाधिकार आयोग लोकायुक्त, माननीय मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त पत्रों की गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त मामलों का निष्पादन समय पर व्यक्तिगत रुचि लेकर समय सीमा के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

जाति आधारित गणना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी के कार्यों की गहन समीक्षा की गई .समीक्षा के दौरान विभागीय पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि सही पाया गया. जिलाधिकारी द्वारा इसमें और गति लाने का निर्देश सभी चार्ज पदाधिकारी को दिया गया.

    लोक शिकायत निवारण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लोक शिकायत की सुनवाई के दौरान संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें. यदि ऐसा नहीं करने की स्थिति में संबंधित विभागीय पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की हिदायत दी गई.

     समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत का कार्य संतोषजनक पाया गया. जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को प्रोत्साहन पत्र देने की बात कही गई.

 आंगनबाड़ी केंद्र,पंचायत सरकार भवन एवं संबंधित विभाग के भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.अभियंता पीएचईडी को चापाकल की मरम्मती शीघ्र करने का निर्देश दिया गया.

     आपदा विभाग की समीक्षा  क्रम में बाढ़, अगलगी, महामारी से निपटने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का निष्पादन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में करना सुनिश्चित करें.



आलोक कुमार

विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है

पूर्णिया. श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०) जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है.

       इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी द्वारा सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर सभी पंचायतों में ऑडियो के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया.सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर तथा अगलगी की घटनाओं को काबू में करने के लिए क्या करें या क्या नहीं करें से संबंधित होर्डिंग/फ्लैक्स लगाकर लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है.

       जागरूकता रथ द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर क्या करे अथवा क्या नहीं करें कि गहन जानकारी ऑडियो के माध्यम से दिया जा रहा है.इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों सहित सभी सीओ को भी निर्देश दिया गया है.

       गौरतलब हो कि बढ़ती गर्मी एवं तेज पछुआ हवा के कारण थोड़ी सी भी असावधानी या लापरवाही बरतने पर अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं.ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक कर अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है .

         मौके पर जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि  सावधानी ही बचाव है.उन्होंने कहा है कि थोड़ी सी सतर्कता बरत कर अगलगी की घटनाओं को काबू में किया जा सकता हैं.


आलोक कुमार

आदित्य कुमार पासवान को सेवादल के यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया

  आदित्य कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया


पटना. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष मनोनीत किया है.

   कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी मो0 अफरोज खान की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई ने आदित्य कुमार पासवान को सेवादल के यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष बनाया है. श्री आदित्य कुमार पासवान के नियुक्ति से बिहार यंग ब्रिगेड सेवादल एक नयी ऊंचाई पर पहुंचेगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी.

    प्रदेश कांग्रेस के नेता श्री राज किशोर सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी मुख्य संगठक डा0 संजय कुमार, सेवादल के कार्यालय प्रभारी श्री विपिन झा ने सेवादल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार पासवान को बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है.

आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...