क्लबों को फिर से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र द्वारा दस सदस्यीय टीम गठित

  

समेली :  कटिहार जिले में है समेली प्रखंड.इस प्रखंड में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान संचालित है.इस प्रखंड के सभी पंचायतों के राजस्व ग्राम में नेहरू युवा केंद्र कटिहार के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांवों में क्लब निर्माण कार्य किया जा रहा है.जो क्लब किसी कारणों से निष्क्रिय हो गया है,उन क्लबों को फिर से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र कटिहार द्वारा दस सदस्यीय टीम गठित की गयी है.

दस सदस्यीय टीम को समेली प्रखंड में व्यापक पैमाने पर पचास नये क्लबों के निर्माण एवं सक्रिय बनाने का दायित्व सौंपा गया है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मलहरिया पंचायत के ग्राम बखरी से प्रारंभ किया गया.पंचायत के युवा मुखिया राज कुमार भारती व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका वीके प्रभा दीदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. अपने पंचायत के प्रत्येक राजस्व ग्राम में युवा मंडल/महिला मंडल के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को लेकर सक्रिय भागीदारी निभाया.


जागरूकता टीम का नेतृत्व कर रहे यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष सह नेहरू युवा केन्द्र कटिहार के जिला सलाहकार समिति सदस्य हरि प्रसाद मंडल ने बताया कि क्लब निर्माण कार्य एवं पुराने निष्क्रिय क्लबों को सक्रिय बनाने को लेकर नेहरू युवा केन्द्र को सहयोग किया जाएगा.

 श्री मंडल ने क्लब निर्माण के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभावों को आगे बढ़ाने में यूथ क्लब की अहम भूमिका होती है.नेहरू युवा केन्द्र संगठन खेल कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं व अन्य कार्यक्रमों के द्वारा प्रखंड स्तर से जिला स्तर, जिला स्तर से राज्य स्तर, राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है. आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम व युवाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के‌ लिए बीस लाख करोड़ आर्थिक पैकेज की योजना के साथ अर्थव्यवस्था व्यवस्था को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया है ताकि इस पैकेज के तहत युवाओं/महिलाओं और कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अनेक कार्ययोजनाओं जैसे एम एस एम ई ऋण, मुद्रा योजना के तहत शिशु ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, क्रेडिट लिवड सब्सिडी योजना, स्वयं सहायता समूह को वित्तीय सहायता में संशोधन, स्ट्रीट वेंडर लोन, कृषि क्षेत्र के लिए अतिरिक्त घोषणा, मनरेगा में अतिरिक्त घोषणा आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए युवा विकास कार्यक्रम के जरिए क्लब निर्माण की महत्ता को समझाया गया.

 इस तरह प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सभी राजस्व गांवों में कुल पचास क्लब निर्माण कार्य पांच दिनों में पूरा करने का कार्य सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है.इस लक्ष्य को पूरा करने में समेली प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आसिफ आलम, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रीति कुमारी, महिला मंडल के अध्यक्ष राधा रानी, अमित कुमार,, दिवाकर कुमार राय, नवजागरण युवा क्लब बखरी के सचिव गणेश कुमार, यूथ पावर के देवव्रत कुमार , वीके अमन, सद्भावना युवा क्लब छोहार के अध्यक्ष कमोद कुमार कुक्कू,फलका प्रखंड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार,आतिश कुमार दीपांकर  आदि वक्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.कार्यक्रम में नये क्लब के अध्यक्ष नीतू कुमारी, एवं सचिव मधु कुमारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आते हुए पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया.


आलोक कुमार

प्रदेश में अमन- चैन एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी

 पटनाः आज पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी में अरदास एवं दर्शन किया .बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ‘अल्पसंख्यक विभाग‘ के प्रदेश प्रभारी ज़फर अहमद खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, उपाध्यक्ष सिसिल साह,हीरा सिंह बग्गा, इमरान खान,ओबेदुर रहमान , गुरुचरण सिंह , जगजीत सिंह तथा शाइन सहीन ने आज पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी में अरदास एवं दर्शन किया. प्रदेश में अमन- चैन एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी.      

यह जगजाहिर है कि देश-विदेश-प्रदेश के दुनियाभर के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था का केंद्र रहा है. यहां पर हरिमंदिर साहिब गुरु गोविंद सिंह की याद में बनाया गया है, जहां उनके कई स्मृति चिह्न आज भी श्रद्धालुओं के आस्था से जुड़े हैं.सिख इतिहास में पटना साहिब का खास महत्व है.सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म यहीं 22 दिसंबर, 1666 को हुआ था. सिख धर्म के पांच प्रमुख तख्तों में दूसरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब हैं.यहां पर प्रत्येक साल प्रकाशोत्सव होता है.इस अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं.

बताते चले कि सिखों के आखिरी गुरु का न केवल यहां जन्म हुआ था, बल्कि उनका बचपन भी यहीं गुजरा था. यही नहीं सिखों के तीन गुरुओं के चरण इस धरती पर पड़े हैं. इस कारण देश व दुनिया के सिख संप्रदाय के लिए पटना साहिब आस्था का केंद्र रहा है. हरिमंदिर साहिब गुरु गोविंद सिंह की याद में बनाया गया है, जहां उनके कई स्मृति चिह्न आज भी श्रद्धालुओं के आस्था से जुड़े हैं.
हरिमंदिर साहिब पटना सिटी में चौक के पास झाउ गंज मोहल्ले में स्थित है. कभी ये इलाका कूचा फारुख खान के नाम से जाना जाता था. अब इसे हरमंदिर गली के रूप में जाना जाता है. इसके आसपास तंग गलियों में व्यस्त बाजार है.
आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ‘अल्पसंख्यक विभाग‘ के प्रदेश प्रभारी ज़फर अहमद खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,उपाध्यक्ष सिसिल साह,हीरा सिंह बग्गा, इमरान खान,ओबेदुर रहमान , गुरुचरण सिंह , जगजीत सिंह तथा शाइन सहीन ने आज पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी में अरदास एवं दर्शन किया प्रदेश में अमन- चैन एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी.      
मौके पर सभी नेताओं ने पारंपरिक सिख वेशभूषा में अपने माथे पर पगड़ी बांधकर तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में धार्मिक विधानों के अनुरूप मत्था टेका. गुरुद्वारा की ओर से सभी को सिरोपा देते हुए अभिनंदन किया गया.

आलोक कुमार


Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...