संदेश

फ़रवरी 19, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

20 फरवरी को 03:00 बजे अंतिम संस्कार

चित्र
  20 फरवरी को 03:00 बजे अंतिम संस्कार जी हां नहीं रहे डेनिस लॉरेंस पीटर.आज पूर्वाह्न 11:48 में अंतिम सांस ली.समाजसेवी मेरी एडलिन (नीतू) समेत आठ बच्चों का पिता डेनिस लॉरेंस पीटर का जन्म 04 मार्च,1931 को जन्म हुआ था. 92 वां जन्मदिन का जश्न मनाने के पूर्व 19 फरवरी,2023 को प्रभु के प्यारे हो गए. वे स्थानीय लोयोला मिशन स्कूल में मैथ व साइंस के टीचर थे.उनके 8 बच्चे हैं.जिसमें चार लड़के अमर,कुवंर,उत्तम और प्रताप हैं.चार लड़कियाें में नीतू, रजनी,पूनम और रानी हैं.चुहड़ी क्रिश्चियन क्वार्टर के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे.उनका निजी स्कूल भी है. सेंट लॉरेंस के संस्थापक भी थे. त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के चुनाव के चुनाव प्रचार के समय आलोक कुमार,राजन क्लेमेंट साह,गोडेन अंथौनी ठाकुर, मो.नसीम आदि लोग मिलकर डेनिस लॉरेंस पीटर साहब से आशीर्वाद लिये थे. खबर है कि कोलकाता से नीतू के मौसेरा भाई, पटना से फुफेरी बहन आ रही हैं. बेतिया, चखनी और चनपटिया के रिश्तेदार आ गए हैं.

ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया जा रहा है

चित्र
  नई दिल्ली.देश के विभिन्न हिस्सों में गिरजाघरों पर कथित हमले, हिंसा और गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्र होकर ईसाई समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.        उत्तर प्रदेश से आये स्टीवन ने कहा कि हमें लोगों को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया जा रहा है.गिरजाघरों पर हमले किये जा रहे हैं, हमारे लोगों की पिटाई करके उन्हें गिरफ्तार किया गया.समुदाय के लोग लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि देशभर में समुदाय के सदस्यों के खिलाफ वर्ष 2021 में उत्पीड़न के 525 मामले सामने आए जो बढ़कर 2022 में 600 हो गये.उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में ये मामले वर्ष 2020 में 70 थे जो बढ़कर वर्ष 2022 में 183 हो गये.उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी शिवपाल ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार कर रही है.      स्टीवन ने आरोप लगाया कि समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एक 11 वर्षीय और एक व्यक्ति का नाम है जिसकी 2010 में मौत हो गई थी.वहीं दिल्ली के पंजाबी बाग...

धर्मपरायण महिला सुजाना माइकल साह का निधन हो गया

चित्र
                                                     धर्मपरायण महिला सुजाना माइकल साह दस बच्चों की मां थी सुजाना जाने-पहचाने गुरूजी जेम्स माइकल की मां थीं जन्म - 25 मार्च,1938- मृत्यु -19 फरवरी,2023 पार्थिव शरीर के साथ 03:30 बजे से मिस्सा.इसके बाद अंतिम धर्मविधि बेतिया कब्रिस्तान में बेतिया में शोक व्याप्त है.बेतिया पल्ली परिषद के पार्षद जेम्स माइकल की मां सुजाना माइकल साह का निधन हो गया. के. आर. हाई स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक जेम्स माइकल चर्च में गए थे.चर्च में प्रभु से मां की जिंदगी लंबी करने का गुहार लगा रहे थे.चर्च में दुआ करके गुरूजी घर आए तो देखा प्रभु की इच्छानुसार मां अंतिम सांस ले रही थी.वह आज सुबह 7:30 बजे प्रभु की प्यारी हो गयी. धर्मपरायण महिला सुजाना माइकल साह के पति का नाम स्वर्गीय माइकल काजिटन साह था.वे सीमा शुल्क अधीक्षक थे.उनका निधन 1989 में हो गया.माइकल काजिटन साह और सुजाना माइकल साह के 10 बच्चे हैं.दस बच्चे में पांच बेटा और पांच बेटियां हैं...