🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

पटना  l अगामी   लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है l इसी क्रम में  रविवार को  सदाकत आश्रम,पटना में श्री लालजी देसाई तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देशों के बाद सेवा दल ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक  की l निर्देश मिलने के बाद सेवादल के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर चुनावी तैयारियों पर मंथन किया।  बिहार कांग्रेस सेवादल  प्रभारी अफरोज खान तथा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई l

एक ओर जहां सेवादल की युवा इकाई बूथ जोड़ो यूथ अभियान में जुटी है वहीं अब  सेवा दल ने  पदाधिकारियों को जिलों में जाकर पार्टी की नीतियों-कार्यक्रमों के प्रचार का जिम्मा सौंपा है। सेवादल  प्रदेश के सभी 38 जिलों में अपना यह अभियान चलाएगा।इस दौरान जहां पार्टी की नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी वहीं केंद्र की मोदी सरकार के शासन के 10 वर्ष में देश को हुए नुकसान से भी अवगत कराया जाएगा l सेवा दल के नेता-कार्यकर्ता अपनी वर्दी में पंचायत और प्रखंड स्तर पर एक-एक घरों में जाएंगे और लोगों से मिलकर उन्हें कांग्रेस की नीतियों देश की आजादी के बाद से अब तक देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

इस बैठक में पूरे प्रदेश से प्रशिक्षित सेवा दल स्वयंसेवक शामिल हुए और इस कार्यक्रम में आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनी l इसमें सेवा दल की ओर से गांव-गांव, घर-घर जनसंपर्क अभियान, बीजेपी और आरएसएस के झूठ को बेनकाब करने के साथ शिविर श्रृंखला और कार्यशाला के माध्यम से नए सदस्य बनाने के अभियान की शुरुआत की गई है l

बिहार कांग्रेस सेवादल  प्रभारी अफरोज खान ने कहा की हम सेवादल को और नए कलेवर में ढालने के लिए प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन सामग्री तैयार कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में भारत की जो विचारधारा है वो संकट से गुजर रही है, जिसकी वजह से इंसान-इंसान में भेद हो रहा है. इससे मानवीय परंपराएं टूट रही हैं और ऐसे में देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है l

बैठक में मोहम्मद रजा खान आदित्य पासवान विपिन झा आशुतोष कुमार राजकुमार मंडल तथा रुचि सिंह सहित वरिष्ठ सेवा दल के नेता शामिल थे.

       प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी सेवादल के विपिन जाने मंच का संचालन किया। उपस्थित सेवा दल बिहार प्रभारी अफरोज खान -प्रदेश प्रभारी, प्रोफेसर डॉक्टर संजय कुमार यादव कार्यकारी मुख्य संगठक , रुचि सिंह महिला प्रदेश अध्यक्ष,  आदित्य पासवान प्रदेश अध्यक्ष यंग ब्रिगेड,  सुनील कुमार सुमन प्रदेश महासचिव,  राहुल सिंह,  वीरेंद्र देव चौधरी,  असित कुमार चौधरी, आशुतोष रंजन, राजकुमार पूर्वे,  रमेश ठाकुर, मथुरा पंडित,  सायला खातून, निर्मला देवी,  विनोद कुमार पप्पू, सफी उर रहमान अंसारी,  सकरी प्रसाद, रस्म खातून,  विजय प्रताप,  एमडी अबरार उल हक,  जगत नारायण,  सुभाष प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, हिमांशु कुमार उर्फ लाली, प्रीति कुमारी,  ज्योति कुमारी, गुलशन कुमार, मोहित कुमार, पंकज ओझा, कुंदन कुमार, जगदंबा देवी, राहुल कुमार, हेमंत कुमार, मोहम्मद शाहिद अली, विक्रम राज, नुसरत बीवी खातून, गुप्तेश्वर, विनायक सावरकर, जयंत सिंह, रंजीत कुमार, मोहम्मद एनुअल दिन खान, निखत परवीन, मोहम्मद सलीम, सोनू कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थीं।


आलोक कुमार

संविधान दिवस के रूप में मनाया

 संचालन की सराहनीय भूमिका शिक्षण संस्थान के सह निदेशक दिवाकर कुमार राय ने किया

समेली (कटिहार). नेहरू युवा केन्द्र संगठन, कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत)
सह यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस ब्राइट करियर शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया। संचालन की सराहनीय भूमिका शिक्षण संस्थान के सह निदेशक दिवाकर कुमार राय ने किया। 

    कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुखिया चंदन कुमार, ब्राइट करियर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य शिव शंकर राय एवं सचिव मिथलेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।इस अवसर पर उप मुखिया चंदन कुमार मंडल ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन संविधान की विशेषता को जन जन तक पहुंचाना एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना हिस्सों का उद्देश्य है।26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा इसे अंगीकार किया गया।

     इसके पश्चात संविधान सभा के सभी सदस्यों ने 24‌ जनवरी को को इस  हस्ताक्षर किए।और 26 नवंबर 1950 को इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।इस उद्देश्य से हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष इस तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर यूथ पावर सचिव मिथिलेश कुमार पोद्दार,अभय कुमार छन्नू, देवव्रत कुमार आडवाणी आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया।वहीं इस अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रीति कुमारी, स्नेहा कुमारी,लुशी कुमारी,पूजा कुमारी,जुली कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने लोक कला संगीत पर आधारित मनमोहक गीत संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आलोक कुमार


बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न

बक्सर.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डा.जेम्स शेखर के नेतृत्व में राजा ख्रीस्त का पर्व संपन्न हो गया.खास बात यह है कि यहां पर तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया.इसमें धर्मप्रांत के भक्त शामिल हुए.झारखंड में स्थित दिव्य केंद्र, हज़ारीबाग़ से फादर सेबेस्टियन, वीसीए फादर डेवेसी वीसी और सिस्टर रेश्मी आये थे.इस टीम से भक्तगण को काफी लाभ मिला.

   पहले दिन 24 नवंबर को पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा ने पवित्र यूचरिस्ट अर्पित किया. 25 नवंबर को दूसरे दिन पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप एमेरिटस विलियम डिसूजा एसजे पवित्र मिस्सा अर्पित किये.अंतिम दिन 26 नवंबर को बक्सर धर्मप्रांत के बिशप जेम्स शेखर का दिन रहा.

   भक्तों को आशीष दिये और पवित्र मिस्सा अर्पित किये.काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर ख्रीस्त को ही राजाओं का राजा माना.इसके साथ ही तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन समाप्त हो गया.

  आलोक कुमार

  






 

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...