बुधवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू
पटना.राजधानी पटना का चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की जब्ती का कार्रवाई शुरू कर दी है.इसकी जानकारी पाटलिपुत्र थाने के थानाध्यक्ष एसके शाही ने दी.मौके पर उपस्थित पुलिस ने बताया कि स्व.महेंद्र राय के तीन पुत्र पप्पू राय, राजकुमार उर्फ धप्पू राय और गोरख राय नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी है.तीनों फरार है.डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया गया.बावजूद,इसके तीनों फरार चल रहे हैं. नीलेश मुखिया हत्याकांड मामले में फरार नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरुवार 31 अगस्त को हत्याकांड के मुख्य आरोपित तीनों भाइयों पप्पू, धप्पू और गोरख राय के घर पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया. पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी पप्पू, धप्पू और गोरख राय के घर की कुर्की जब्ती का वारंट कोर्ट से मंगलवार को ले ली थी.जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है.तीनों भाई संयुक्त रूप से रहते हैं.इसके आलोक में चल संपत्ति की कुर्की जब्ती की गई है. ...