पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा
पटना। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और ओछी टिप्पणी के खिलाफ आयोजित इस प्रेसवार्ता को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ० समीर कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री लाल बाबू लाल एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा की एवं अविलंब माफ़ी की मांग की। इस कांग्रेस प्रतिकार का नेतृत्व करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि हम पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा घोर निन्दा करते हैं और पप्पू यादव से अविलम्ब माफ़ी की मांग करते है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी ओछी भाषा औरघटिया बयानबाजी से एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि वह कभी राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं जाने गए। और वे न राजनेता थे, न आज हैं और न कभी होंगे। प...