गया जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया
गया. गया जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भगवान राम ने एक बाण से रावण का वध कर दिया. रावण, कुंभकरण और मेघनाद का जैसे ही वध हुआ उनके प्रतीकात्मक स्वरूप पुतले धू-धू कर जल उठे.पूरा मैदान पर जलकर आग की चिंगारियां पड़ रही थी. 50 फुट ऊंचा रावण का पुतला 20 सेकंड में जलकर राख हो गया. शाम को जैसे ही सुर्यास्त हुआ पुतले को आग लगाते ही आतिशी धमाके गूंज उठे.बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर दशहरे का पावन पर्व रावण दहन के साथ संपन्न हो गया. रावण वध के दौरान पुरा गांधी मैदान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. हर बैरिकेडिंग पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस के जवान लगाए गए थे.पुतले को आग लगाते ही शोर शराबा होने लगा.दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया. पुतला दहन देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही. हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका लुत्फ उठाया. पूरा गांधी मैदान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से भरा हुआ था.रावण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग जाकर जम गए. रावण वध से पूर्व शहर...