🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित

  

रांची.रांची की फैशन डिजाइनरों में वॉलरी एस गेब्रियल का नाम शुमार है.इस फैशन डिजाइनर वॉलरी एस गेब्रियल को वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

  बताया कि राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार से सम्मानित वॉलरी एस गेब्रियल निफ्ट दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी  हैं और पिछले 8 वर्षों से पुरुलिया रोड, रांची में उनका फैशन स्टोर है.इस फैशन स्टोर की संस्थापिका निदेशक हैं.वे झारखंड और बिहार का प्रतिनिधित्व करके वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम -(डब्ल्यूडीएफ) द्वारा आगरा (यूपी) में आयोजित एक मेगा इवेंट में भाग ली.

     नवीनतम पुरस्कार और उपलब्धि विश्व डिजाइनिंग फोरम द्वारा राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर पुरस्कार बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर रीना ढाका और

बॉलीवुड सेलिब्रिटी अभिनेत्री शांति प्रिया द्वारा  दिया गया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड डिजाइनर रीना ढाका, सब्यसाची एस, जैसे फैशन उद्योग के कई प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्तियों और अमित त्यागी - मुख्य संपादक आज तक चैनल  ने भाग लिया

इन दिनों वॉलरी सस्टेनेबल फैब्रिक के कपड़े बनाने पर सक्रिय रूप से काम कर रही है.  सस्टेनेबल फैब्रिक्स को लेकर इटली से भी कोर्स किया है जो आगे जाकर झारखंड हैंडलूम में उपयोग कर  रही.वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम से सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची एस. के लिए कपड़े डिजाइन करने का मौका मिला.

 झारखंड हथकरघा द्वारा निर्मित) का प्रदर्शन किया मिसेज झारखंड इंडिया इंटरनेशनल 2023 (35 अंतर्गत ) विजेता  ड्रेस बनाया . फैब्रिक्स को लेकर इटली से भी कोर्स किया है जो आगे जाकर झारखंड हैंडलूम में उपयोग कर डिज़ाइन बना रही. फेमिना मिस इंडिया झारखंड के लिए बहुत सारे कपड़े बना चुकी हैं.इसमें फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2022 की रिया तिर्की शामिल हैं.


आलोक कुमार

राहुल को चुनाव से रोकने की साजिश कर रहे मोदी – अखिलेश

 


 मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत -डा0 अखिलेश


पटना. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

     उन्होंने कहा कि राहुल जी के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा यह सारा षडयंत्र सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि उनको 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव लड़ने से रोका जा सके. मोदी दुष्चक्र की राजनीति के पारंगत हैं और कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और संघर्ष के लिए तैयार है। राहुल जी संघर्ष से घबराने वाले नहीं बल्कि निखरने वाले व्यक्तित्व हैं। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वर्षों संघर्ष कर आजादी छीनी थी.एक बार फिर कांग्रेस ही मोदी के तानाशाही शासन से देश को आजादी दिलायेगी.

     डा0 सिंह ने कहा कि राहुल जी को एक षडयंत्र के तहत फसाया गया और फिर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गयी जबकि इस देश में लूट, हत्या जैसे अनगिनत संगीन अपराध के मामले हैं जिनमें दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और मामला वर्षों से कोर्ट में लंबित हैं. लेकिन मोदी उपनाम का जिक्र इतना बड़ा अपराध बन गया कि राहुल जी के खिलाफ आनन-फानन में कार्रवाई कर दी जाती है और सजा भी मुक्कर्र कर दिया जाता है.यह मोदी जी की बदनीयती का सबूत  है.लेकिन देश की जनता सब कुछ देख और समझ रही है और मोदी को सबक सिखाने के लिए 2024 का इन्तजार भी कर रही है.

आलोक कुमार

राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

 *राहुल गांधी पर गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद  कांग्रेस का फूटा गुस्सा, मोदी का पुतला फूंका

*राहुल के याचिका खारिज होने के बाद सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया धरना

*राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसजन

पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के याचिका खारिज होने के बाद आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना दिया.कांग्रेसजनों ने इसे केंद्र सरकार की राहुल गांधी के खिलाफ  साजिश करार देते हुए धरना पर बैठ गए और बाद में आयकर गोलंबर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में कांग्रेस के नेता डॉ मदन मोहन झा ने किया.

       इस मौके पर बोलते हुए विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साजिश के तहत उन्हें मानहानि के केस में अपने गृह राज्य गुजरात में दोषी बनवाया और उनकी संसद सदस्यता को रद्द कराने में अपनी पूरी ताकत लगाई ताकि उनके टक्कर में खड़े हमारे नेता को वें चुनाव लड़ने से रोक सकें. सदन में लगातार उनके सवालों से प्रधानमंत्री असहज हो रहे थे ये साजिश उसी के तहत रची गयी थी. हम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इसके पीछे की साजिशों का खुलकर विरोध करते हैं और इसी के तहत प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं.

     विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि साजिशों के दौर में हमारे नेता के ऊपर बार-बार कुठाराघात करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया जाता रहा है और इसी के तहत उनके राजनीतिक चुनावी बयान को तोड़-मरोड़कर उनके ऊपर मानहानि का केस दर्ज कराया गया था.अदालत के फैसले का कांग्रेसजन सम्मान करते रहेंगे लेकिन जिस बयान पर यह कार्रवाई की जा रही है वो कहीं से भी गैर-संवैधानिक नहीं थी और यह साजिश के तहत रची गयी षडयंत्र थी जिसमें हमारे नेता को कानूनी पचड़ों में फंसाकर देश के असल मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर सदन में बचा जा सकें.

   इनकम टैक्स पर जुटे कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर उन्हें लोकतंत्र का हत्यारा करार दिया.

      इस धरना व पुतला दहन कार्यक्रम में  पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद् कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक नीतू सिंह, छत्रपति यादव, प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक, नरेन्द्र कुमार, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, अर्जुन मंडल, अजय चौधरी, रामायण प्रसाद यादव, कुमार आशीष, सौरभ सिन्हा, चुन्नू सिंह, डॉ. संजय यादव, असफर अहमद, मिरनाल अनामय, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, प्रदुमन कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजनन्दन कुमार, उदय शंकर पटेल, मंजीत आनंद साहू, राज किशोर सिंह, विमलेश तिवारी, रवि गोल्डन, सतेन्द्र कुमार, दुर्गा प्रसाद, निधि पाण्डेय, अशोक गगन, खुशबु कुमारी, संतोष श्रीवास्तव, मो. कामरान हुसैन, वसी अख्तर  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें.


आलोक कुमार


राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए

 पटना.जननायक और हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने सदैव सच की लड़ाई लड़ी है. गरीब,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, युवा,महिलाओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाया है. आज राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा व प्रधानमंत्री जी घबरा गए है और राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को संसद से बाहर रखने की कोशिश की जा रही है.

क्या यह सच नहीं है कि ललित मोदी, नीरव मोदी,मेहुल भाई,विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में देश की आम जनता के पैसे लेकर विदेश भाग गए.इन्हीं भगोड़े लोगों के लिए जिन्होंने देश का पैसा लेकर भागने का काम किया श्री राहुल गांधी जी ने आवाज उठाया तो भाजपा ने झूठ की चालें चल,राजनीतिक साजिश के तहत श्री राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर,संसद से निलंबित कर दिया और उन्हें कटघरे में लाना चाहिए था उन्हे आजाद कर दिया.

     श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता से भाजपा डरी हुई है. ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का उपयोग विपक्षी नेताओं को डराने व धमकाने के लिए किया जा रहा है.तेजस्वी यादव से लेकर ममता बनर्जी,शरद पवार,दक्षिण के राजनीतिक दलों के घरों तक ईडी व सीबीआई को भेजा जा रहा है.बिना किसी अपराध के राजनीतिक प्रतिशोध के कारण बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को लगातार परेशान किया जा रहा है.

     महाराष्ट्र में पहले शिवसेना और अब शरद पवार व एनसीपी भाजपा की इस गंदी राजनीति से प्रताड़ित किए जा रहें है.प्रधानमंत्री जी सोच रहे है की ऐसा करके वो विपक्ष को डरा देंगे जबकि ये आने वाले परिणाम को लेकर उनके अंदर के डर को दिखा रहा है.लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह किए बिना जिस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा इस देश के लोकतंत्र को कुचल रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है.

      देश व बिहार की जनता ये सब खेल देख रही है कि किस प्रकार झूठी बातें व राजनीतिक षड्यंत्र कर जनता के मूल मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन में बोलने वाले हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी को रोका जा रहा है.लोकतंत्र के बुनियाद को ईडी व सीबीआइ जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर कुचला जा रहा है.सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज विपक्ष को परेशान किया जा रहा है.

     आप सब को बता दें कि भाजपा के इस राजनीतिक साजिश से बिहार युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है बल्कि भाजपा के इस दोहरी नीति के खिलाफ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस बिहार के हर जिले में सड़कों पर उतरकर जोरदार तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.हम गांधी को मानने वाले लोग है सत्य ही हमारा धर्म है और अहिंसा उसे पाने का साधन "सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं".

आलोक कुमार

Bihar : Apprenticeship क्यों जरूरी है? प्रशिक्षण के बाद रोजगार में अनुभव की भूमिका

  प्रशिक्षण के बाद Apprenticeship और अनुभव रोजगार में कितने महत्वपूर्ण हैं? कौशल प्रमाणपत्र से नौकरी तक पहुंचने में अप्रेंटिसशिप की अहम भूमि...