संदेश

दिसंबर 8, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना

चित्र
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसा बाबू टोला के बच्चों की अचानक  तबीयत  खराब होने की सूचना जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है। इस विद्यालय के 51 बच्चों को हल्का पेट दर्द, सिरदर्द की शिकायत पर स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। यहाँ इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ऑब्जर्वेशन में रखा गया।  तबीयत में सुधार होने के उपरांत बच्चे अपने घर पहुंच गए हैं। 04 बच्चों द्वारा पेट में ज्यादा दर्द होने की बात बताई गई। इन्हें जीएमसीएच में समुचित इलाज के लिए भेजा गया है। फिलवक्त इनकी तबीयत सामान्य है। जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण द्वारा उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा एएसडीएम, बेतिया को शामिल किया गया है। टीम जांच कर अपना रिपोर्ट देगी, इसके आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जिलेवासी किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। सभी बच्चे अपने घर पह...

रजत जयंती समारोह शनिवार 9 दिसंबर को संध्या 4 बजे से

चित्र
बेतिया। सेंट इग्नाटियस लोयोला द्वारा 1540 में सोसाइटी ऑफ जीसस नामक संस्था स्थापित की थी। दुनिया भर में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रही है सोसाइटी ऑफ जीसस। भारत में, सोसाइटी ऑफ जीसस वर्तमान में 160 हाई स्कूलों, 27 कॉलेजों और 15 तकनीकी और अन्य संस्थानों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें प्रत्येक सामाजिक वर्ग, समुदाय और भाषाई समूह के 2,50,000 से अधिक युवा दस क्षेत्रीय माध्यमों से शिक्षित होते हैं। इसमें सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बेतिया भी शामिल है। इसे 1998 में स्थापित किया गया था और मानवता की सेवा के माध्यम से भगवान की महान महिमा के लिए समर्पित पुरुषों का एक समूह, सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट फादर्स) के सदस्यों द्वारा प्रशासित है।    सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बेतिया के प्राचार्य फादर आर्मस्ट्रांग एडिसन, एस.जे.कहते हैं कि मैं स्कूल के इस रजत जयंती वर्ष के दौरान प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बेतिया में प्रिंसिपल के रूप में शामिल होकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे स्कूल का आदर्श वाक्य है ‘प्रेम के साथ सेवा‘। हमारा स्कूल पिछले पच्चीस वर्षों से ...

2024 में प्रभावशाली समुदाय आधारित लाइटनिंग रेजिलिएंस कार्यक्रम चलाना

चित्र
 पटना। कैरिटास इंडिया सामाजिक सरोकार और मानव विकास के लिए कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) का आधिकारिक राष्ट्रीय संगठन है। इसका अध्यक्ष पटना के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लुपुरा है।कैरिटास इंडिया के द्वारा बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी को सहयोग किया जाता है। इस सहयोग से नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड में फादर दिनेश कुमार और जौन डी‘क्रूज के नेतृत्व में शानदार कार्य किया जा रहा है।     बताया गया कि कौवाकोल ब्लॉक के खैरा पंचायत में लाइटिंग जागरूकता रथ द्वारा लोगों को दिनांक 7.12.23 एवं 8.12. 23 को जागरूक किया गया.इसका मुख्य विषय लाइटनिंग रेजिलिएंस फ्रेमवर्क बनाने का था। इसमें कैरिटास इंडिया और क्लाइमेट रेजिलिएंट ऑब्जर्विंग सिस्टम एसप्रमोशन काउंसिल सीआरओपीसी, एनडीएमए, आईएमडी के द्वारा अध्ययन की जा रही है। इसका खास उद्देश्य पुरानी प्रथाओं से सीखना और उसमें हुई कमियों को पहचान कर चर्चा कर 2024 में प्रभावशाली समुदाय आधारित (वज्रपात) लाइटनिंग रेजिलिएंस कार्यक्रम चलाना है।          दो दिनों के दरम्यान प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति, सामाजिक और आर्थिक प...