🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा शामिल



 प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्री

पटना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास / उद्घाटन कार्यक्रम में 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों का तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के पश्चात् प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों को संबोधित किया।

आज के इस कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों बरौनी, सिवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौराम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, बांका, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नवीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी का पुनर्विकास कार्य एवं 68 रोड ओवर ब्रिज / अंडरपास का निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

रेलवे योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य की शुरुआत होने से पहले दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) श्री जयंत कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद श्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह एवं दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डी०आर०एम०) श्री जयंत कुमार चौधरी उपस्थित थे।


आलोक कुमार

प्रभु येसु ख्रीस्त का दुख भोग और ईसाई समुदाय का रोजा

 शाहपुर पल्ली में मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित रॉबर्ट कुमार आए 

शाहपुर. बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ जेम्स शेखर है.इस धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली के पल्ली पुरोहित विजय भास्कर बोज्जा है.जो काफी सक्रिय हैं.आज प्रभु येसु ख्रीस्त का दुख भोग और ईसाई समुदाय का रोजा का दूसरा रविवार है.इस अवसर पर शाहपुर पल्ली में प्रायश्चित संस्कार दिवस के रूप में मनाया गया.     पटना महाधर्मप्रांत की बाढ़ पल्ली में फादर रॉबर्ट कुमार का जन्म हुआ है.इस समय पटना महाधर्मप्रांत के एक पुरोहित के रूप में मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं.इस पल्ली के पल्ली पुरोहित के रूप में फादर  रॉबर्ट कुमार ने शानदार ढंग से मोकामा की महारानी मां मरियम की वार्षिक तीर्थयात्रा 4 फरवरी,2024 को संपन्न किया था.      

    आज शाहपुर पल्ली में मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित रॉबर्ट कुमार आए थे.यहां पर प्रायश्चित संस्कार दिवस के अवसर पर मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में मिस्सा पूजा किया.उनके साथ सह अनुष्ठानकर्ता के रूप में शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित विजय भास्कर बोज्जा थे.       

      इस अवसर पर फादर रॉबर्ट कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.अंग वस्त्र देने वाली लेवनी टोप्पो है.इस अवसर पर फादर रॉबर्ट कुमार, ब्रदर फ्रांसिस लाल ब्रदर मारियानुस, फादर विजय भास्कर बोज्जा समेत भारी संख्या में पल्लीवासी उपस्थित थे.वहीं शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित विजय भास्कर बोज्जा ने अनिल,विश्वनाथ समीर, शैलेश और श्रीमती पूनम हेनरी को विशेष धन्यवाद दिया है.जो प्रायश्चित संस्कार दिवस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिये है.


आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...