पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है
पूर्णिया. पूर्णिया में चुनावी मैदान सज गया है.पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में जदयू से संतोष कुशवाहा, राजद महागठबंधन से बीमा भारती और कांग्रेस निर्दलीय पप्पू यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. सात योद्धाओं के बीच घमासान होने वाला है.पांच दलीय प्रत्याशियों के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं. पूर्णिया लोकसभा सीट से संतोष कुशवाहा (जदयू), बीमा भारती (राजद), पप्पू यादव (निर्दलीय) के अलावा अरुण दास (बसपा), किशोर कुमार यादव (फॉरवर्ड ब्लाक), नौमान आलम और सत्येंद्र यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में डटे हैं. नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो गई है. जदयू के संतोष कुशवाहा, राजद की बीमा भारती और निर्दलीय पप्पू यादव के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. मुसलमान बहुल इस सीट पर इस बार मैदान में सिर्फ एक अल्पसंख्यक प्रत्याशी हैं.राजद ने महिला प्रत्याशी को उतारा है.ओवैसी की पार्टी ने पूर्णिया और लोकसभा सीट से एक भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है. पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 18.90 लाख वोटर इन सात कैंडिडेट के चुनावी भाग्य का फ...