जनता दरबार में जिलाधिकारी
नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया साथ ही समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए नालंदा। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आवेदक अरविन्द कुमार के द्वारा बताया गया कि द्वारा बताया गया कि मैं बिहार लघु उधमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद मेरा नाम अंकित नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए। देकपुरा ग्राम के आवेदक रानी देवी द्वारा बताया गया कि मुझे आवास करने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना की आवश्यकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन के लिए उप विकास आयुक्त, नालंदा को आवश्यक निर्देश दिए। महानंदपुर ग्राम के आवेदक डब्लू राम द्वारा बताया गया कि मेरे पुत्र एवम भतीजे सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद अभी ...