संदेश

नवंबर 14, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य का अनुमोदन किया

चित्र
मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी- सह- अध्यक्ष, जिला बागवानी विकास समिति की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय बागवानी मिशन, मुख्यमंत्री बागवानी मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर), बाग उत्थान योजना, विशेष उद्यानिक फसल योजना, संरक्षित खेती, झोपड़ी में मशरूम उत्पादन, एकीकृत उद्यानिक विकास योजना के उद्यान निदेशालय द्वारा प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य का अनुमोदन किया गया.  जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किसानों को ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर  तथा सामुदायिक नलकूप योजना का लाभ देने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.साथ ही संरक्षित खेती अंतर्गत शेडनेट हाउस का लाभ किसानों को देकर शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया गया. इस बैठक में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम तथा ग्रामीण उद्यानिकी कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं विद...

शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक

चित्र
  गया, 14 नवंबर 2022, ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक किया.   बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नियमित रूप से पढ़ाई करवाया जाए यह सुनिश्चित करावे.विद्यालयों में हर हाल में शिक्षक उपस्थित रहते हुए बच्चों को पढ़ाई करवाएं. किसी भी हाल में एक दिन भी मध्यान भोजन (एमडीएम) बंद ना रहे, प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे, पठन-पाठन नियमित रूप से चले. इन सभी चीजों को आवश्यक रूप से देखते रहे.   सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से जांच करें एवं विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सेम डे अपलोड करें. जिला पदाधिकारी में जिला शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया कि सितंबर एवं अक्टूबर माह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा कितने विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण करते हुए पोर्टल पर एंट्री किया गया है. इसके साथ ही जांच के क्रम में अनुपस्थित पाए...

चाइल्ड लाइन के कार्याे के बारे में ज़िला पदाधिकारी को बताया

चित्र
                *  बाल शोषण एवं बाल विवाह विषय पर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता   गया. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित बच्चो के सहायता के लिए कार्यरत चाइल्डलाइन गया द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन बाल दिवस के दिन  14 नवंबर से चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम का शुरुआत हुआ, जो 20 नवंबर तक चलाई जाएगी.         इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी गया श्री डॉक्टर त्यागराजन एस०एम० द्वारा केक काट कर किया गया. इस दौरान चाइल्ड लाइन के कार्याे के बारे में ज़िला पदाधिकारी को बताया गया, बच्चो के अधिकार , तस्करी, बाल शोषण एवं बाल विवाह विषय पर लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है.     जिला पदाधिकारी ने चाइल्ड लाइन के कार्यों से खुश हुए एवं उसकी प्रशंसा की. इसके उपरांत चाइल्डलाइन के समन्वयक श्रीमती अपराजिता आजाद के द्वारा जिला पदाधिकारी , वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर, पुलिस महानिरिक्षक श्री ड त् नायक एवं सायबर सेल प्र...

मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई जयंती

चित्र
   ’ देश में एकता, अखंडता और सम्प्रभुता का आधार पंडित नेहरू ने रखाः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा पटना. आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने की.       जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया. पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की. उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया.        सदाकत आश्रम में आयोजित पंडित नेहरू के जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चंदन वागची...