Bihar : बिहार विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी
दीघा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सक्रिय राजनीति करने वाले डॉ. संजीव चौरसिया संगठन और जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं बिहार की राजनीति में दीघा विधानसभा क्षेत्र का हमेशा एक विशेष महत्व रहा है। राजधानी पटना से जुड़ा यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय माना जाता है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रम में दीघा विधानसभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया को मंत्री पद नहीं मिलने की चर्चा जरूर रही, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं होता, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही और सरकार की रणनीति को सफलतापूर्वक संचालित करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। दीघा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सक्रिय राजनीति करने वाले डॉ. संजीव चौरसिया संगठन और जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से वे क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंपर्क जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। मंत्री पद की उम्मीद रखने वाले समर्थकों को भले कुछ समय के लिए निराशा हुई हो, लेकिन मुख्य सचेतक का पद मिलने क...