संदेश

जून 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जॉर्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह

चित्र
      * पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस का जन्‍म 3 जून 1930 को                       92 साल पटना. पटना. जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर के कैथोलिक परिवार में हुआ था. इनकी पढ़ाई लिखाई मैंगलौर के स्‍कूल और सेंट अल्‍योसिस कॉलेज से हुई. 1949 में जॉर्ज काम की तलाश में मुंबई आ गए. मुंबई में उनका जीवन कठिनाइयों भरा रहा. मामूली नौकरी करते थे, चौपाटी स्टैंड की बेंच पर सोते थे, फुटपाथ पर रहते थे. ये उनके संघर्ष के दिन थे लेकिन इन्हीं संघर्षों ने जॉर्ज फर्नांडिस के व्यक्तित्व का निर्माण किया था. इसके बाद वो सोशलिस्ट लीडर डॉ राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए और सोशलिस्ट ट्रेड यूनियन के आंदोलन में शामिल हो गए. इस आंदोलन में उन्होंने मजदूरों के हक की आवाज उठाई. आज समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय श्री जॉर्ज फर्नांडीस जी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में माननीय सीएम  @NitishKumar   जी एवं शिक्षा मंत्री श्री / @VijayKChy   के साथ शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा के तेल चित्र ...

दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन और जांच कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
चकिया. पूर्वी चंपारण जिले में है चकिया अनुमंडल.इस अनुमंडल अंतर्गत सभी दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के दृष्टिकोण से एलिम्को कानपुर द्वारा दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन और जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका उद्घाटन माननीय विधायक पिपरा श्री श्याम बाबू यादव, चकिया अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख द्वारा  किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी लाभ से वंचित दिव्यांगों को योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी दिव्यांगों   के लिए शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में जांचोपरांत दिव्यांगों की सूची बनाकर एलिम्को के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा.वही उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ट्राईसाइकिल, मोटर वाहन,श्रवण यंत्र,छड़ी आदि दिव्यांगों  को देने के दृष्टिकोण से दिव्यांगों के शिविर का आयोजन किया गया है.जिसमें उनका जांच कर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को सर्टिफिकेट और उपरोक्त यंत्र दिया जाएगा. कार्यक्रम में सैकड़ों दिव्यांगों की जांच कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया. उक्त कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्ष...

ऐपवा का आठवां नगर सम्मेलन कल

चित्र
 पटना.महिलाओं के अधिकार और न्याय के लिए सतत आंदोलन जारी है. आप जानते हैं कि इस आंदोलन में एक मजबूत भूमिका निभाने वाले संगठन का नाम है -ऐपवा. ऐपवा अपने जन्म काल से ही देश भर में इस आंदोलन में सक्रिय है. यहां पटना की सड़कों पर भी न केवल अतीत में बल्कि हाल के वर्षों में हमने संघर्ष किया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड से लेकर दर्जनों ऐसे मामलों में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को मजबूर किया. समाज और परिवार में महिलाओं को न्याय और हक दिलाएंगे. आज एक तरफ महंगाई चरम पर है. रसोई गैस से लेकर हर चीज महंगी हो रही है, दूसरी तरफ महिलाओं पर हिंसा और उत्पीड़न बढ़ रहा है लेकिन महिला कानूनों को कमजोर किया जा रहा है. महिलाओं के लिए न्याय और बराबरी का रास्ता जब सरकार और ताकतवर लोग ही बंद कर रहे हों तब महिलाओं को और मजबूती से अपने संघर्ष को जारी रखना होगा. इस परिप्रेक्ष्य में ऐपवा का आठवां नगर सम्मेलन होने जा रहा है. सम्मेलन उद्घाटनकर्ता -प्रो.भारती एस कुमार हैं. मुख्य वक्ता- मीना तिवारी, महासचिव, ऐपवा हैं.वक्ता- शशि यादव- राज्य सचिव, ऐपवा और सरोज चौबे, राज्य अध्यक्ष ऐपवा हैं.सम्मेलन स्थल -13...

हत्या में नामित अभियुक्तों पर अब तक कोई भी करवाई नहीं

चित्र
                             * जमुई के सीता राम दस महीने से बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने भटक रहा है जमुई.कानून की ताकत का अहसास करने के लिए अक्सर ये जुमला कहा जाता है ‘कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं‘ लेकिन इन लंबे हाथों का क्या फायदा जब पीड़िता को इंसाफ ही ना दिला पाए! इन दिनों जमुई में पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. जब तकरीबन दस महीने बीत जाने के बाद भी दहेज के कारण की गई विवाहिता की हत्या में नामित अभियुक्तों पर अब तक कोई भी करवाई नहीं हो पायी है. दरअसल पीड़िता के पिता मसौढ़ी (जमुई), वार्ड न0- 14 निवासी सीता राम उर्फ सोनू राम ने जमुई प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की शादी 2012 में सदर प्रखंड क्षेत्र के ढण्ड निवासी इंद्रदेव राम के पुत्र विपिन कुमार के साथ किया था. उस दौरान अपनी औकात के अनुसार जो उन्होंने बोला वह दिया पर बेटी के ससुराल वाले हमेशा कुछ ना कुछ डिमांड रख मेरी बेटी को यातना देते रहते. बेटी का घर बस जाए यह सोच  मैं   उसे पूरा करने क...

कांग्रेस नेताओं ने यह संकल्प लिया कि राज्य में जनता के लिए, जनता का, जनता के द्वारा संघर्ष की जमीन पार्टी तैयार करेगी

चित्र
 राजगीर. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में स्थित राजगीर में आयोजित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.इस दो दिवसीय शिविर में पहले दिन पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ कई समूहों के प्रमुख ने अपने विचार और प्रस्ताव शिविर में पेश किया. तो वहीं शिविर के दूसरे दिन और आखिरी दिन पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया.     समापन सत्र को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शिविर को सफल बताते हुए कहा कि पार्टी ने लंबे अरसे बाद कोई बड़ा कार्यक्रम किया. उन्होंने आगे कहा कि इस शिविर में पार्टी की मजबूती और अटूट भरोसे के साथ सभी कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखा गया जो शिविर का उद्देश्य तथा मकसद भी था. उन्होंने कहा कि गठित छह समितियों द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किए गए हैं.                 शिविर के दूसरे और आखिरी दिन कांग्रेस नेताओं ने यह संकल्प लिया कि राज्य में जनता के लिए, जनता का, जनता के द्वारा संघर्ष की जमीन पार्टी तैयार कर...