हरनौत में प्राप्त आवेदनों में से कुल 109 आवेदनों की आज जानकारी ली

 नालंदा: आज सोमवार को जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरनौत एवं कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई.

हरनौत में प्राप्त आवेदनों में से कुल 109 आवेदनों की आज जानकारी ली गयी.प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरनौत के द्वारा कुल 11 आवेदन के विरुद्ध 10 का जबाब प्राप्त हुआ है जिसमें 2 जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया है.जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चारों आवेदन के जवाब प्राप्त हुए बताये गए.लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण से संबंधित सभी 10 आवेदन के जवाब प्राप्त हो गए हैं.

नगर पंचायत हरनौत से सभी 7,सिविल सर्जन के 2,कार्यक्रम पदाधिकारी हरनौत के 3 में से 2,आई सी डी एस के 02 आवेदनों के जवाब प्राप्त होने की बात बताई गई.कई विभागों से शून्य अनुपालन की जानकारी मिली. बिजली विभाग से संबंधित कुल 9 में से किसी आवेदन का जवाब नहीं प्राप्त हुआ है.इसी प्रकार कई विभागों के अनुपालन शून्य की जानकारी दी गयी.जिला  पदाधिकारी ने सभी मामलों का अनुपालन जल्द कराने के निर्देश दिए.

जिला पदाधिकारी द्वारा कतरीसराय में किये जनता दरबार में कुल 27 आवेदनों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई.कतरीसराय में प्राप्त आवेदनों में भी कई विभागों से अनुपालन प्रतिवेदन नहीं प्राप्त होने की जानकारी दी गयी.जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भेजें ताकि अनुपालन में तेजी लाया जा सके.


आलोक कुमार


मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया

 


पटना: भारत के राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल, पटना,  में आयोजित राजकीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले की राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया.

शिक्षिका मेरी आडलीन ने बताया कि श्रीकृष्ण मेमोरियल पटना में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार, प्रो चन्द्रशेखर ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंट, अंगवस्त्र एवं 15 हजार रुपये का चेक प्रदान कर किया.इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, बिहार, श्री दीपक कुमार सिंह, निदेशक प्राथमिक श्री रवि प्रकाश, निदेशक माध्यमिक सहित अन्य गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित थे.राज्य के 20 शिक्षकगण को राजकीय शिक्षक सम्मान सम्मानित किया गया. जिसमें 11 पुरुष शिक्षक और 9 महिला शिक्षिका है. सुश्री आडलीन ने कहा कि उन्हें यह सम्मान शिक्षा में बेहतर कार्य करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिला है. विदित हो कि सुश्री मेरी आडलीन विद्यालय में संस्कृत विषय को पढ़ाती है. साथ ही विद्यालय की नोडल शिक्षिका के रूप में छात्राओं को माहवारी स्वच्छता पर प्रबंधन, एडोलेसेन्स की जानकारी देती है.

मेरी आडलीन ने कहा कि मेरा यह राजकीय सम्मान मेरी स्वर्गीय मां कार्नेट डेनिस, मेरे विद्यालय परिवार एवं जिलेवासियों को समर्पित है.

आलोक कुमार


106 किसानों ने बिचाली व्यवसाय के ऋण के लिए विभिन्न बैंकों को अपने डी पी आर समर्पित किये


नालंदा: आज सोमवार को जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरदेव भवन सभागार में बिचाली व्यवसाय करने के कलए ऋण की उपलब्धता की समीक्षा की गई.बैठक में बिचाली (  बिचाली यानी पुआल (नेवारी) )  व्यवसाय से जुड़े किसान तथा बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन पर समीक्षा की गई.

बताया गया कि कुल 106 किसानों ने बिचाली व्यवसाय के ऋण के लिए विभिन्न बैंकों को अपने डी पी आर समर्पित किये थे.सबसे ज्यादा 32 आवेदन पी एन बी,29 आवेदन भारतीय स्टेट बैंक,15 आवेदन ग्रामीण बैंक,8 आवेदन इंडियन बैंक,7 आवेदन केनरा बैंक को दिए गए थे.

106 डी पी आर के विरुद्ध मात्र 33 की स्वीकृति की जानकारी प्राप्त हुई. पी एन बी द्वारा 16,भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 13 तथा केनरा बैंक द्वारा 4 स्वीकृति के अलावे किसी बैंक ने एक भी स्वीकृति नहीं की है.

बैठक में एक किसान ने बताया कि बैंक प्रबंधक द्वारा हमेशा डी पी आर बदलने की बात की जाती है।जिला पदाधिकारी ने इसे काफी गंभीरता से लिया और सभी किसानों की शिकायतों के वीडियो बनाकर  बैंकों के प्रबंधकों को बारी-बारी से बुलाकर समाधान करने का निर्देश दिया.उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद भी अगर बैंकर टालमटोल करते रहे तो बैंकों के राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी को वीडियो भेजा जाएगा.

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...