संदेश

दिसंबर 16, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक आई.डी.बनाकर 20 हजार देने की मांग

चित्र
  फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक आई.डी.बनाकर 20 हजार देने की मांग पटना.सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाना और पैसों की मांग करना कोई नई बात नहीं है.लेकिन जब कोई हैकर किसी ईसाई धर्म के पुरोहित का ही फेक अकाउंट बनाए तो फिर बात कुछ अजीब लगती है. आज फेसबुक पर मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स जोसेफ का एक फेक अकाउंट हैकर ने बनाया.इतना ही नहीं उसने मैसेंजर के जरिए मैसेज कर लोगों से 20 हजार रुपये तक मांग डाले. हैकर ने एक फेसबुक यूजर को मैसेज कर लिखा कि मेरे अकाउंट में इस समय प्रॉब्लम चल रही है और मुझे 20 हजार रुपये की जरूरत है.इस राशि को कल सुबह लौटा देंगे.इसलिए आपके अकाउंट में मंगवा रहा हूं.   फादर एलेक्स जोसेफ के नाम से फेक अकाउंट बनाने वाले हैकर ने पत्रकार आलोक कुमार को मैसेजर पर लिखा कि आप कैसे हैं.आप कहां है! पत्रकार ने फादर जौर्ज हिलारियन ठाकुर के बारे में जानकारी चाहा कि वे पटना चले गए हैं.वह जवाब नहीं दिया.उसने कहा कि मुझे सहायता की जरूरत है.आपके पास गुगल पे है! जवाब में नहीं कहा गया था.उसके बाद फोन पेटीएम के बारे में कहा कि आपके पास है.जवाब में नहीं कहा गया.पत्रकार...

डींग हांकना और उसका प्रचार करना मोदी की आदत : डॉ. अखिलेश

चित्र
 डींग हांकना  और उसका प्रचार करना मोदी की आदत : डॉ. अखिलेश  पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छद्म योद्धा हैं। बड़ी-बड़ी डींग हांकना  और फिर उसका प्रचार करना उनकी आदत में सुमार है। उन्होंने रात के अंधेरे में पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए तथाकथित सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी की वीरता का घटिया नकल करने की कोशिश की। इन्दिरा जी असल योद्धा थे जिन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में ऐतिहासिक युद्ध के द्वारा पाकिस्तान को बाँट कर भारत के बटवारे का बदला लिया। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 52 वें वर्षगाँठ पर सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर 1971 के युद्ध में श्रीमती गाँधी के ऐतिहासिक योगदान पर आधारित डोक्युमेन्ट्री का प्रसारण किया गया। डोक्युमेन्ट्री में बंग्लादेश मुक्ति संग्राम और इन्दिरा गाँधी के युद्ध कौशल के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया गया है।  इस संग्राम में स्वर्गीय इन्दिरा गाँधी के योगदान को याद करते हुए डा0 सिंह ने कहा कि यह ऐसी लड़ाई थी...

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 17 दिसंबर को

चित्र
स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक  लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय अवस्थित 14 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा बेतिया । प्रथम पाली की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 08.30 बजे पूर्वाह्न है तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 01.00 बजे अपराह्न निर्धारित है।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।      पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-17.12.2023 को दो पालियों में जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 12.00 बजे मध्याह्न तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02.30 बजे से अपराह्न 04.30 बजे तक निर्धारित है। प्रथम पाली की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 08.30 बजे पूर्वाह्न है तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम 01.00 बजे अपराह्न निर्धारित है। दोनों ...