पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ी चुनौती
दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन के सामने बजट की बड़ी समस्या वाटिकन . दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन के सामने बजट की बड़ी समस्या है. वेटिकन अपने निवासियों पर टैक्स नहीं लगाता है या बांड जारी नहीं करता है. रोमन कैथोलिक चर्च की केंद्रीय सरकार मुख्य रूप से दान से चलती है, जिसमें लगातार गिरावट हो रही है.इसके अलावा वेटिकन संग्रहालयों के लिए टिकट बिक्री, निवेश से होने वाली आय और रियल एस्टेट से कुछ आमदनी हो जाती है. रोमन कैथोलिक चर्च और वेटिकन सिटी की केंद्रीय प्रशासनिक संस्था 'होली सी' के मुताबिक 2021 में उसकी आमदनी 87.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी. हालांकि खर्च इससे ज्यादा था. पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ी चुनौती वेटिकन को घाटे से बाहर निकालने की है.कोई भी वेटिकन को पैसे दान कर सकता है, लेकिन नियमित स्रोत दो मुख्य रूपों में आते हैं. कैनन कानून के अनुसार दुनिया भर के बिशपों को वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है. वेटिकन के आंकड़ों के अनुसार सालाना एकत्र किए गए 2.2 करोड़ डॉलर में एक तिहाई से अधिक का योगदान अमेरिकी बिशपों ने दिया. वार्षिक दान का दूसरा मुख्य स्रोत...