प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं आवश्यकताओं के बारे में बताया

 *जिलाधिकारी ने  इस्लामपुर   में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

*जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश


 इस्लामपुर । आज इस्लामपुर प्रखंड के मोहनचक एवं पनहर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा


प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।

     इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

   मुहाने नदी पर छिलका एवं जलवार नदी पर छिलका का जीर्णोद्धार एवं पइन की उड़ाही के लिए कार्रवाई का निदेश कार्यपालक अभियंता लघु  जल संसाधन विभाग को दिया गया।

   सोनमा एवं मेघी के बीच में संपर्क पथ एवं पुल के निर्माण  के लिए   कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने का  निर्देश   दिया गया।

      वेश्वक में खेल मैदान के निर्माण के लिये प्रोग्राम पदाधिकारी को कार्रवाई का  निर्देश  दिया गया।

जनसंवाद में संज्ञान में लाए गए अन्य मांगों को लेकर भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

      बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता हिलसा, विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आलोक कुमार

कब्र पर्व के दिन उसके लिए प्रार्थना की जाती है

ईसाई समुदाय मृत परिजनों का पर्व वृहस्पतिवार को मनाएंगे

पटना. पूर्वजों के आत्मा की अनंत शांति के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है.ईसाई धर्म की मान्यता है कोई व्यक्ति मर जाते हैं तो कर्म के अनुसार न्याय किया जाता है.कोई स्वर्ग में निवास करता है. तो कुछ लोग शोधक अग्नि में चले जाते है.कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जो पाप की दशा में मर जाते है तो वह स्वर्ग नहीं जा पाते है.


कब्र पर्व के दिन उसके लिए प्रार्थना की जाती है और वह पाप मुक्त होकर स्वर्ग में जा सके .....

पटना महाधर्मप्रांत में ईसाई समुदाय मृत परिजनों का पर्व वृहस्पतिवार को मनाएंगे.इसे मुर्दों का पर्व भी कहा जाता है.रोमन कैथोलिक मसीसी अपने पूर्वजों के कब्र के पास जाकर फूल अर्पण करेंगे और मोमबत्ती व अगरबत्ती जलाकर उन्हें याद करेंगे.

   चूंकि कुर्जी पल्ली में रोमन कैथोलिकों की संख्या अधिक है.इसके आलोक में प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर एल्विन जेवियर ने तीन पालियों में पवित्र मिस्सा और कब्रों पर आशीष देने का कार्यक्रम तय किया है.वृहस्पतिवार को सुबह 6:00  व 07:30 बजे विशेष पवित्र मिस्सा किया जाएगा.इसके बाद दोपहर को 03:00 बजे भी पवित्र मिस्सा किया जाएगा.

      पवित्र मिस्सा अर्पित करने के बाद मौके पर चर्च के फादर कब्रिस्तान में जाकर पवित्र जल का छिड़काव मृत परिजनों के कब्र में जाकर करेंगे .

        मालूम हो कि रोमन कैथोलिक मसीही समुदाय ऑल सोल डे यानि कब्र पर्व प्रतिवर्ष दो नवंबर को मनाते हैं.मौके पर सभी अपने पूर्वजों को याद करते हैं.इसके पूर्व कब्र स्थल की साफ सफाई करते हैं. अपने पूर्वजों की कब्र को मसीही समाज के लोग रंग-रंगोली से सजाते है.

          कुर्जी कब्रिस्तान की साफ- सफाई करने के लिए एक महिला को रखा गया है.उक्त महिला को मजदूरी संत कैरेंस स्कूल के द्वारा दी जाती है.संत दोमनिक सावियों के संस्थापक व एग्लो इंडियन समुदाय  के एमएलए बने महान आत्मा ने चारदीवारी निर्माण करवाए थे.

    उसके बाद चारदीवारी को मजबूतीकरण और ऊंचा करने का कार्य सामाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह ने लोकल विधायक डॉ.संजीव चौरसिया के फंड से करवाया है.कुर्जी कब्रिस्तान के चारदीवारी का रंग रोगन का दायित्व लेकर रंग रोगन किया गया है.वह शख्स संत दोमनिक सावियों के निदेशक सह विधायक ग्लेन गोलेस्टेन है.जो झारखंड विधानसभा में  एग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधित्व करते हैं.


आलोक कुमार 

इंस्टीट्यूट फॉर पार्टिसिपेटरी के कार्यक्रम प्रमुख अनिन्दो बनर्जी

 'अनिंदो बनर्जी' को लेकर गैर सरकारी संस्थाओं में मातम आज भी

पटना.बिहार के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता व 


इंस्टीट्यूट फॉर पार्टिसिपेटरी ( प्रैक्सिस) के कार्यक्रम प्रमुख अनिन्दो बनर्जी कोरोना से पराजित हो गये.आज भी गैर सरकारी संस्थाओं के लोग 2 साल के बाद भी याद करते हैं.उन कर्ताधर्ताओं का कहना है कि उनके परलोक सिधार जाने के बाद सामाजिक परिवर्तन और सम्पूर्ण बदलाव की लड़ाई कमजोर पड़ गई हैं.

        पुष्यमित्रा ने कहा कि उनको बचाने का भरपूर प्रयास करने के क्रम में शुरू में अनिंदो बनर्जी सर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में भर्ती कराए गये.यहां पर इलाज के दौरान अनिंदो बनर्जी सर के टेस्ट में cytokine storm आया. इसके लिये डॉक्टर ने Tocilizumab दवा की मांग की थी.पूरे बिहार में यह दवा केवल पटना CS की अनुशंसा पर ही दी जाती है. डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के साथ वहाँ सम्पर्क किया गया.

इसके बाद  अनिंदो सर को रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल पटना में शिफ्ट कराया गया.अब यहां के हिसाब से उनका इलाज होने लगा.एचसीयू में शरीर में SpO2 लेवल 85 नीचे आ गया. 94 से 100 के बीच में है तो इसका मतलब है कि रोगी हेल्दी है मगर अगर रीडिंग 94 से नीचे है तो यह हाइपोक्सेमिया की समस्या का रूप ले सकता है.इसके आलोक में एचसीयू से आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया.जो जीर्वित रखने में नाकामयाब रहा.

   उन दिनों भारत कोरोना की दूसरी लहर को झेल रहा है. रोज़ लाखों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है. देश में आक्सीजन की भारी कमी है जिससे कई लोगों की जान जा रही है. कोविड-19 (Covid-19) फेफड़ों पर असर डालता है जिसके कारण गंभीर मामलों में शरीर में ऑक्सीजन लेबल गिर जाता है. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी देखी जा रही है. कई मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिससे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती  कराने की जरूरत पड़ रही है.

आज कल सबसे ज्यादा एक शब्द का इस्तेमाल होता है वो है ऑक्सीजन सैचुरेशन. फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेकर खून में ऑक्सिजनेटेड हीमोग्लोबिन बनाते है. जब शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है तब ऑक्सिजनेटेड हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है. अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन की रीडिंग 94 से ऊपर रहे तो उसे हेल्दी माना जाता है. कई बार कोविड-19 की गंभीर अवस्था में ऑक्सीजन की मात्रा 94 से नीचे आ जाती है जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सिजनेटेड खून की सप्लाई में प्रभाव पड़ रहा है.

इंस्टीट्यूट फॉर पार्टिसिपेटरी( प्रैक्सिस) के कार्यक्रम प्रमुख अनिन्दो बनर्जी 1997 से कार्यशील थे.वर्तमान 24 वर्ष में प्रैक्सिस के द्वारा बिहार के कुछ जिलों में लैंड मैंपिंग करवाने में सफल हुए थे.

    बताते चले कि स्वर्गीय अनिंदो बनर्जी की मां श्रीमती शेफाली बनर्जी है.श्रीमती बनर्जी 22 वर्षों तक दानापुर के राजकीय विद्यालय में शिक्षिका और प्रधानाचार्य रही हैं.

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...