गुड फ्राइडे को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए
राज्यपाल महोदय द्वारा यह निर्देश देने की कृपा की गयी है कि दिनांक 29.03.2024 (गुड फ्राइडे) को आयोजित परीक्षा को किसी अन्य उपयुक्त दिन आयोजित किया जाए पटना.आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह का जन्म दिन है.बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा 29 मार्च 2024 (गुड फ्राइडे) को राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से चार और पांच से सात के छात्र-छात्राओं की परीक्षा लेने का ऐलान कर दिया था.इससे पटना से लेकर बेतिया तक के लोग परेशान हो गये थे.ईसाई नेता होने के कारण राजन क्लेमेंट साह के पास ईसाई समुदाय के लोग गुहार लगाने लगे. बेतिया क्रिश्चियन क्वाटर्स की रीता बेनेडिक्ट ने कहा कि बेशक आपने मेरी मन की बात पूरी कर दी,अगर इस दिन हमारी छुट्टी नहीं रहेगी तो यह परंपरा हमेशा के लिए हो जाएगी,और हमारा शोषण इसी तरह होता रहेगा. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने एक पत्र लिखकर महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री को दिया.जिसका तत्क्षण कार्रवाई महामहिम राज्यपाल के द्वारा किया गया. राज्यपाल क...