संदेश

मार्च 20, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उप विकास आयुक्त ने समय-समय पर सेविका का मनोबल बढ़ा रहे थे

चित्र
  उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण नालंदा। नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड क़े कैला पंचायत के बहादीबीघा केंद्र का निरीक्षण श्री वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त नालन्दा द्वारा किया गया।  उप विकास आयुक्त ने बच्चों के सर्वागीण विकास के तहत शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास एवं रचनात्मक विकास के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में बच्चों के साथ खुद भी प्रतिभाग दिखे। बच्चों ने मुक्त खेल के माध्यम से अलग -अलग समूह में घर, खिलोने, पेड़, क्रम में सजना तथा कई रचनाये कर रहे थे। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बने प्रिंट रीच वातावरण के तहत रंगों की पहचान, चित्रों के माध्यम से कहानी सुना रहे थे।  ग्रुविंग पर उभरे अक्षरों पर बच्चो द्वारा अंगुलियों के माध्यम से बताया गया ,यह देखकर उप विकास आयुक्त काफी खुश दिखे।   इस मौके पर पूजा किरण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अस्थावां को केंद्र संचालन से काफी खुश दिखे तथा शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस तरह की गतिविधियों का संचालन करने का निर्देश भी दिए।      जैसा कि विदित ह...

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि बिना खनन परमिट के कोई भी खनन नहीं हो

चित्र
   *जिला खनन टास्क फोर्स की की गई बैठक.राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं. अवैध खनन /परिवहन को लेकर लगातार छापामारी करते हुए दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए... सीतामढ़ी। यहां के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श हॉल में खनन टास्क फोर्स की बैठक शनिवार शाम को की गई। बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन,खनन परमिट,ईंट भट्टा,जब्त वाहनों को रखने, चेक पोस्ट बनाने ,विभाग में प्रतिनियुक्त सुरक्षाबलों, राजस्व प्राप्ति की गति बढ़ाने आदि से संबंधित कई विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।       जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि बिना खनन परमिट के कोई भी खनन नहीं हो। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार अभियान चलाकर करवाई करें।राजस्व प्राप्ति को लेकर अभियान में तेजी लाकर तीव्र गति से लक्ष्य की प्राप्ति करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि खनन विभाग ,परिवहन विभाग एवं अनुमंडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध खनन/ परिवहन को लेकर औचक छापेमारी करें। पर्यावरण क्लीयरेंस के बगैर चल रहे ईंट भट्ठोंe पर कार्रवाई करने की बात कही। ज...

डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

चित्र
  सीतामढ़ी। बिहार जाति आधारित गणना- 2022 के अंतर्गत द्वितीय चरण का प्रशिक्षण का आरंभ जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता राजस्व मनीष कुमार शर्मा ,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण वास्तविक गणना 15 अप्रैल से 15 मई 2023 तक होगी। परिचर्चा भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी ,फील्ड ट्रेनरों, सहायको एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण 20 से 25 मार्च 2023 तक अलग-अलग बैच में किया जाएगा। आज के प्रशिक्षण में बैरगनिया ,सुप्पी, सोनबरसा, सुरसंड, नगर परिषद सुरसंड से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में द्वितीय चरण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के विस्तृत जानकारी ट्रेनर के द्वारा दी गई।    मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी ने कहा  कि द्वितीय चरण की ट्रेनिंग प्राप्त करने के पश्चात सभी अधिकारी /कर्मी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत पूरी मुस्तैदी से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।...

बिहार के लोक गायन की समृद्ध विरासत के साथ सूफी एवं ग़ज़ल गायकी की धूम मचेगी

चित्र
    * बिहार दिवस-2023 के अवसर पर होगा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन * सीतामढ़ी सांस्कृतिक विमर्श कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक संध्या के आयोजन में बिहार के लोक गायन की समृद्ध विरासत के साथ सूफी एवं ग़ज़ल गायकी की धूम मचेगी  * स्थानीय कलाकारों के साथ कई प्रसिद्ध कलाकार की होगी सहभागिता सीतामढ़ी। बिहार दिवस -2023 के अवसर पर जिले में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को प्रातः 7ः 00 बजे कमला बालिका विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वही 10ः 00 पूर्वाह्न से 2ः 00 अपराहन तक स्थानीय परिचर्चा भवन में सीतामढ़ी ’सांस्कृतिक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा चर्चा की जाएगी।      संध्या 5ः 00 बजे डुमरा हवाई अड्डा मैदान में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा।  स्थानीय कलाकारों(कमला नेहरू के छात्राओ) के द्वारा बिहार गौरव गान से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज होगा। साथ ही श्री उमाशंकर द्वारा सितार वादन तथा सुश्री  सुदीपा बोस द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति की जाएगी।इसके...