आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी
* आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी * बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दिलाएं * केन्द्रों पर बच्चों की ड्रेस कोड में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय. बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धातृ महिलाओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से दिलाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि केन्द्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को मेन्यू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए. केन्द्र पर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ सभी बच्चे पोशाक पहनकर आएं, इसे सुनिश्चित किया जाए. आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से जांच सीडीपीओ एवं एलएस करेंगी. डीपीओ, आइसीडीएस आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यों...