संदेश

अगस्त 12, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है

चित्र
वाराणसी.आज शनिवार 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है.यह सोचना नादानी होगी कि स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है.स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है.यह घटना भारतीय इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद किया जाएगा. जहां गांधी, विनोवा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार, शिवानंद, जे कृष्णमूर्ति जैसे मनीषियों की किताबों का कत्ल किया गया है. किताबें और पुस्तकालय को बर्बाद करने वाले दुर्दांत जालिम के रूप में ये सत्ताधीश जाने जाएंगे.यह बुलडोजर सत्ता का हमला है जो गांधी, विनोबा और जेपी की विरासत को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. दुनिया गांधी के रास्ते पर चल पड़ी है.हमारे सत्ताधीश गांधी के रास्ते पर चलने का नाटक करते हैं.पर ये गांधी की स्मृतियों को नष्ट करने पर तुले हुए है.उनका...

.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को

चित्र
वाराणसी.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन किया गया.वहीं 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है. अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में आयोजित हुई विशाल जनप्रतिरोध सभा किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर ने कोई तय करके नहीं रखा है कि दिल्ली ही जाएगा, ट्रैक्टर की जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा.बीजेपी जमीन लूटने वाली पार्टी है.10 अगस्त 2023 को शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनों ने विशाल जनसभा आयोजित किया.       सभा मे अलसुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे थे.इनमें से बहुसंख्यक गाँधीजन आपातकाल में जेल गए हुए लोकतंत्र सेनानी हैं.लोगो ने कहा कि वो कांग्रेस की स...

आशा व आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 31वें दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा

चित्र
 पटना.बिहार की करीब एक लाख आशा कार्यकर्त्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के द्वारा 12 जुलाई से 12 अगस्त तक यानी  एक माह तक 9 सूत्री माँगों की पूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ समझौता होने की खबर है.सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 180 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.    बिहार की एक लाख आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म हुई.हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई. सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की नेताओं का कहना है कि सबसे बड़ी जीत पारितोषिक शब्द को बदलकर मासिक मानदेय करने की है.1000 में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं का नारा लगाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रू. के मानदेय पर संतुष्ट होना पड़ा.     बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने बताय...