संदेश

मई 12, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक यूनिट रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव रक्तदान कर दिया

चित्र
  जमुई.इस जिले में सदर अस्पताल है.जहां पर झाझा निवासी नंद रानी कुमारी नामक गर्भवती भर्ती है.इस अवस्था में प्रसूता नंद रानी कुमारी के शरीर में प्रसव कराने लायक रक्त नहीं है.इसके कारण वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी.इस बीच अस्पताल के द्वारा नंद रानी के परिजनों को बताया गया कि उसका ग्रुप एण्ड टाइप एबी नेगेटिव है.जो रेयर ब्लड ग्रुप है.आसानी से रक्त प्राप्त नहीं किया जा सकता है.इससे परिजन निराश और परेशान हो उठे थे.इस बीच फरिश्ता बनकर रक्तवीर सचिन कुमार सामने आ गया.उसने इंसानियत फर्ज अदा किया.सचिन नं सहर्ष ढंग से एक यूनिट रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव रक्तदान कर दिया. प्रबोध जन सेवा संस्थान से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ ने यह संस्थान विभिन्न प्रकार के सामजिक कार्यों के साथ-साथ अपनी ईकाई मानव रक्षक रक्तदाता परिवार के माध्यम से  रक्तदान के क्षेत्र में विगत 13 वर्षो से लगातार पूरे बिहार में अनुपम उदाहरण पेश करते आ रही है. उनका कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. यानि यह किसी फैक्ट्री में नहीं बनता और ना ही इंसान को जानवर का खून चढ़ाया जा सकता है...

कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए बंजरिया प्रखंड में

चित्र
मोतिहारी. पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए बंजरिया प्रखंड में ग्राम पंचायत राज, सिसवा पूर्वी का  निरीक्षण किया.स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनके समस्याओं को उन्होंने सुना एवं संबंधित पदाधिकारी को समस्या निदान के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिलाधिकारी महोदय ने सिसवा पूर्वी पंचायत के आरटीपीएस काउंटर का लिया जायजा.आरटीपीएस काउंटर पर हो रहे कार्यों के बारे में ली जानकारी.स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को उन्होंने देखा.कृषि समन्वयक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हित को प्राथमिकता दें.सिंचाई के लिए विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकानों की जांच करते हुए खाद्यान्न वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं.क्षेत्र में नल-जल एवं पक्की-गली के कार्य गुणवत्तापूर्ण किए गए हैं, उनसे वे अवगत हुए.गोखु...

अपर मुख्य सचिव के0 के0 पाठक बेतिया में

चित्र
  बेतिया.मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के0 के0 पाठक वृहस्पतिवार को बेतिया में रहे.उन्होंने शराब पीने वाले की निशानदेही पर विक्रेता को गिरफ्तार करके सप्लाई चेन तोड़ने का आह्वान किया.उन्होंने सुझाव दिया कि मद्य निषेध को लेकर संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करके धंधे में शामिल लोगों को गिरफ्तार करें.उन्होंने ब्रेथ एनालाईजर से नियमित जांच कराने का निर्देश दिया.शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉयड इस्तेमाल करने पर बल दिया. ड्रोन, मोटर बोट, नाव का भी कारगर उपयोग करें. यहां पर आने के बाद अपर मुख्य सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार ने शराबबंदी के द्वारा निर्मित सभी कार्यों की समीक्षा की गयी.उन्होंने उत्पाद अधीक्षक सहित उत्पाद कार्यालय, पश्चिम चम्पारण के सभी अधिकारियों के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया.श्री के0 के0 पाठक अपर मुख्य सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में शराबबंदी के निमित सभी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आज समाहरणालय सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी. अपर मुख्य सचिव ...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही तैयारियों की हुई समीक्षा

चित्र
बेतिया.लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं संसदीय प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने के उदेश्य से बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का अयोजन 14 मई को निर्धारित किया गया है. उक्त कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक एवं विरासत दर्शन, सामाजिक संकल्प अभियान,  बाल/युवा  संसद, जिला के वरीय अधिकारियों के साथ विमर्श, जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों के साथ विमर्श आदि किया जाना है. बताया गया कि सांस्कृतिक एवं विरासत दर्शन, सामाजिक संकल्प अभियान, बाल/युवा संसद, जिला के वरीय अधिकारियों के साथ विमर्श, जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवियों के साथ विमर्श आदि किया जाना है.जिला मुख्यालय के आसपास के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन माननीय अध्यक्ष महोदय, बिहार विधान सभा द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ किया जाना है.समाज में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता के लिए पांच सामाजिक अभिशाप से मुक्त, पांच सामाजिक वरदानों से युक्त एवं पांच सामाजिक सम्मानों से पूर्ण संकल्पों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से घर-घर पहुंचाय...