वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी
* वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी * नहरों से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश * फसलों के आच्छादन पर सतत निगरानी रखें गया। जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, गया में सम्पन्न हुई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि माह जुलाई में 288.90 मि०मी० के विरुद्ध अभी तक 125.45 मिमी वर्षा हुई है। खरीफ मौसम में माह जून एवं जूलाई में कुल वर्षापात 429.60 मि०मी के विरुद्ध 163.95 मि०मी वर्षा हुई है। सबसे अधिक टिकारी प्रखंड में वर्षा हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि माह जून के अन्तिम सप्ताह से वर्षा की स्थिति सामान्य रही है जिससे किसानों के द्वारा बिचड़ा गिरा लिया गया है। परन्तु अभी तक धान की रोपनी के लिए पर्याप्त वर्षा नही हुई है, जिससे जिले में धान की रोपनी कार्य प्रभावित है। जिले में धान आच्छादन का लक्ष्य 190186.60 हे० है जिसके विरुद्ध लगभग 3603 हे० में धान रोपनी हुई है। सबसे ज्यादा टिकारी प्रखंड में 1046 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। यह रोपनी सोन उच्च स्तरीय नहर स...