संदेश

जुलाई 29, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न्यायिक जांच से सामने आयेगा बर्बरता का सच, आश्रितों को मिले मुआवजा

चित्र
   * कटिहार गोलीकांड, शिक्षा विभाग में अराजकता पर चुप्पी तोड़ें नीतीश *  पुलिस बार-बार बदल रही बयान, मंत्री कर रहे गोली चलाने का बचाव *  न्यायिक जांच से सामने आयेगा बर्बरता का सच, आश्रितों को मिले मुआवजा *  शिक्षा मंत्री 22 दिनों से नहीं आ रहे आफिस, उन्हें हटायेंगे या मुख्य सचिव को ? * राजद-जदयू के सांसदों को मणिपुर से पहले बेगूसराय, कटिहार जाना चाहिए था पटना . पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में महिलाओं से बर्बरता की घटनाएं बढ रही हैं, बिजली मांगने पर गोली चलायी जा रही है, शिक्षक की नौकरी मांगने पर लाठीचार्ज किया जाता है, मंत्री पुलिस ज्यादती को जायज ठहराते हैं, शिक्षा विभाग प्रशासनिक अराजकता झेल रहा है और शिक्षा मंत्री 22 दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने सारे मुद्दों पर चुप्पी साध ली है. उन्होंने कहा कि राजद और जदयू के सांसदों को मणिपुर से पहले बेगूसराय और कटिहार जाना चाहिए था.श्री मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री यदि शिक्षा विभाग के अवर मुख्य सचिव को नहीं हटा सकते, तो शिक्षा मंत्री को ही हटा कर विभाग की ...

वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना

चित्र
   ‘मुझे शिकारियों के फंदे से बचाओ, हम हैं तो आप हैं‘.. पटना. आज शनिवार 29 जुलाई है.आज ही  दुनियाभर में बाघों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है. वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है.इस साल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2023 की थीम है “बाघों के साथ एक भविष्य: पारिस्थितिकी तंत्र के लिए काम करना”. यह थीम बाघों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और पुनर्स्थापित करने के महत्व पर प्रकाश डालती है. ऐसे में सूबे के एक मात्र वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की ओर से स्लोगन के जरिए अपील की जा रही है- ‘मुझे शिकारियों के फंदे से बचाओ.. क्योंकि हम हैं तो आप हैं‘.      बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर असम स्टेट जू से लाए गए काले तेंदुए का लोकार्पण एवं रिनोवेटेड जू कैंटीन का आम जनों के लिए उपलब्ध कराया. साथ ही पटना जू के बाघ शावक विक्रम की प्राणों की रक्षा करने वाली टीम को सम्मानित किया और कैमूर वन्य प्राणी  को बिहार...