अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

 



नालंदा.राज्य सरकार द्वारा सभी पदाधिकारियों के लिए बुधवार एवं गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है.प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न निर्धारित कार्यालयों/योजनाओं की जांच की जाती है.


इस संबंध में कुछ अवसरों पर राज्य स्तर से विभिन्न विभागों द्वारा जिला स्तर के नामित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण लिए स्थल एवं कार्यालय/योजना निर्धारित की जाती है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को जिला स्तर से भी विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के निरीक्षण के लिए स्थल तथा कार्यालय/योजना का निर्धारण किया जाता है.इस निरीक्षण की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

 सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को सभी पदाधिकारी नियमित रूप से निर्धारित स्थल पर निर्धारित कार्यालय/योजनाओं की जांच अवश्य रूप से करें.कार्यालय/योजनाओं की जांच से संबंधित निरीक्षण प्रतिवेदन जिला स्तर पर समर्पित करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया.साथ ही निरीक्षण प्रतिवेदन ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर भी अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

 बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी जुड़े थे.

आलोक कुमार

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई

नालंदा. इस जिले में निरंतर शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई.बैठक में समिति के  सदस्यों ने एक-एक कर अपनी भावनाओं के साथ-साथ अपना सुझाव व्यक्त किया.सभी लोगों ने एक मत से लोकतांत्रिक मूल्यों में अपनी आस्था रखने एवं एवं इसके अनुपालन के प्रति अपनी वचनबद्धता का भरोसा दिलाया.

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का अनुरोध किया.अन्य जगहों पर होने वाले किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं का दुष्प्रभाव अपने जिला एवं शहर में नहीं हो, इसे सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया.सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, अफवाहजनक या हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी द्वय ने सभी लोगों को किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने का स्पष्ट रुप से निर्देश दिया. किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के बारे में त्वरित सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

किसी भी तरह के जुलूस, प्रदर्शन, धरना आदि के आयोजन के लिए सक्षम स्तर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना हर हाल में अनिवार्य होगा. ऐसे किसी भी आवेदन के साथ आयोजकों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन की जिम्मेवारी की जवाबदेही लेनी होगी.बगैर अनुमति के किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन करने वाले आयोजकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, विभिन्न थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बिहार थाना से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

आलोक कुमार 

सड़को की मरम्मति के संबंध में विचार विमर्श किया गया

     *N K Singh ने बताया कि बहुत ही बेकार काम किया जा रहा है पब्लिक को परेशान कर के रखा है ये लोग

गया. ’जिला पदाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में नगर आयुक्त गया नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग तथा कार्यपालक अभियंता बुडको के साथ नए पाइप लाइन बिछाने के दौरान तोड़े गए सड़को की मरम्मति के संबंध में विचार विमर्श किया गया.जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को सख्त निर्देश दिया कि विष्णुपद रोड तथा बंगाली आश्रम क्षेत्र में खोदे गए सड़क को 2 दिनों के अंदर मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें.’

बैठक में बताया गया कि पेयजल के लिए नए पाइप लाइन बिछाने के दौरान कुल 33 सड़क को खोदा गया है, जिसमें 02 सड़क एनएच का है तथा शेष 31 सड़क  आरसीडी का है. कार्यपालक अभियंता, आरसीडी द्वारा बताया गया की 10 सड़कों के मरम्मति का कार्य पूर्ण करा लिया गया है, शेष 6 सड़क मरम्मत के लिए कार्य किया जा रहा है तथा 15 सड़क में बुडको द्वारा पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करते ही सड़क मरम्मत करा दिया जाएगा.


जिला पदाधिकारी में कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि शेष सड़क जो अभी भी मरम्मति के लिए लंबित है, उसे युद्ध स्तर पर कार्य कराते हुए संबंधित सड़क को फंक्शनल बनाएं। साथ ही उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया की संबंधित 15 सड़को पर पाइपलाइन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करे.बैठक में नगर आयुक्त, गया नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, बुडको, वरीय उप समाहर्ता श्री अमित पटेल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे.



आलोक कुमार

ग्राम पंचायत सेवरा के आईटीआई कैंपस में भी वृक्षारोपण की जांच की गई

 गया. ’उप विकास आयुक्त, गया श्री विनोद दुहन (भा०प्र०से०) द्वारा आज डुमरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया.’ सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. प्रखंड कार्यालय में उप विकास आयुक्त द्वारा इंदिरा आवास योजना, स्वच्छता, मनरेगा योजना आदि का समीक्षा बैठक किया गया.


उप विकास आयुक्त के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, डुमरिया श्रीमती कुमारी पुष्पावती सिंह ने पंचायत पंकारा एवं मंझौली में बने में लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का उद्घाटन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया. मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायत पनकारा के रजकेल नदी के किनारे वृक्षारोपण एवं ग्राम पंचायत सेवरा के आईटीआई कैंपस में भी वृक्षारोपण की जांच की गई.ग्राम पंचायत भोकहा के ग्राम गनसा में अमृत सरोवर का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया. वृक्षारोपण योजना की सराहना की गई तथा मृत पौधे की जगह नए पौधे रिप्लेस करने का निर्देश दिया गया. अमृत सरोवर योजना को यथाशीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया.

 


इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा इमामगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, इमामगंज श्री राजेश कुमार द्वारा उप विकास आयुक्त को इंदिरा आवास योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान, मनरेगा सहित अन्य योजना के बारे में जानकारी दिया.

आलोक कुमार

मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा से हर एक गतिविधियों पर रखी जा रही है


मोतिहारी.कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिमय वातावरण में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा की मतगणना हो रही है. जिलाधिकारी -सह- अध्यक्ष ,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा श्री शीर्षत कपिल अशोक ने लुअठहां मध्य विद्यालय, मोतिहारी में बनाये गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को मतगणना निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

 

मतगणना केंद्र पर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को किया गया है प्रतिनियुक्त.मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी कैमरा से हर एक गतिविधियों पर रखी जा रही है विशेष नजर.उक्त मतगणना केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग  द्वारा चिकित्सकों का किया गया है प्रतिनियुक्ति.उक्त मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार

जिलाधिकारी द्वारा पताही प्रखंड के बखरी पंचायत का किया गया जांच

 

*जिलाधिकारी द्वारा पताही प्रखंड के बखरी पंचायत का किया गया जांच

 * कभी मधुबन प्रखंड अंतर्गत स्वांगिया मिडिल स्कूल का भी मध्याह्न भोजन करने की कृपा की जाए, ताकि वहां की भी जानकारी मिल सके

मोतिहारी.बिहार सरकार के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने बुधवार को सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए पताही प्रखंड में बखरी पंचायत का किया निरीक्षण.जिलाधिकारी महोदय ने राजकीय मध्य विद्यालय बखरी एवं श्री श्याम सुंदर पाठक उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी का जायजा लिया तथा स्कूल में पहुंच एमडीएम में बनाए गए भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता का जांच किया.

वहीं विद्यालय के प्रांगण में भवन निर्माण कार्य प्रगति को भी उन्होंने देखा एवं संबंधित पदाधिकारी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.जिलाधिकारी ने बखरी पोखर का लिया जायजा तथा पोखर के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश.वही बखरी पंचायत के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत निर्माणाधीन अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का लिया जायजा तथा जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने का दिया निर्देश.

चंपारण के प्रहरी पीपल के विशाल वृक्ष को देखा वही उन्होंने संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी नद पंचायत में भ्रमण कर नल-जल एवं पक्की-गली के कार्य गुणवत्तापूर्ण की ली जानकारी.वहीं जिलाधिकारी ने आवास योजना अंतर्गत बखरी पंचायत के वार्ड नंबर-07 के लाभुक सुनैना देवी से की बातचीत.


इस अवसर पर माननीय विधायक चिरैया, श्री लालबाबू प्रसाद गुप्ता, माननीय मुखिया सहित प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...