केस की सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी 2023 तय
पटना.बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. चुनाव को लेकर अब किसी प्रकार की बाधा नहीं है. माननीय सुप्रीम कोर्ट के रूख को देखते हुए पूरी संभावना नजर आ रही थी कि बिहार में फिर से नगर निकाय चुनाव टलने जा रहा है.लेकिन 5 दिसंबर को याचिका दायर करने वाले सुनील कुमार की ओर से उनके वकील फिर से कोर्ट में पेश हुए.इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश निकाला है.सुप्रीम कोर्ट ने 5 दिसंबर को अपने नये आदेश में कहा है कि याचिका दायर करने वाले सुनील कुमार की अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा की दलीलें सुनने के बाद इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी 2023 तय की जाती है. एक अंदेशा सुप्रीम कोर्ट को लेकर था, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई की अगली तारीख बता कर यह तय कर दिया कि वो चुनाव रोकने के पक्ष में नहीं है. सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई के बाद नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी शंकाएं खत्म हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के आज जारी आदेश के बाद बिहार में न...