कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल
बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी.वहां पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.नोडल शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने पहेली की सहेली वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. माहवारी से जुड़ी कई प्रकार के भ्रांतियों, समस्याओं के बारे में छात्राओं ने प्रश्न रखा और इसके समाधान से अवगत हुई. कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुई. सामान्यतया ज्यादातर लोग माहवारी विषय पर खुलकर बात नहीं करते है, लेकिन कोहड़ा विद्यालय की बच्चियां काफी जागरूक और जिज्ञासु थी, उन्होंने खुलकर प्रश्नोत्तरी में भाग लिया. सुश्री आडलीन ने बताया कि उन्होंने आज एक नई पहल की शुरुआत की है, जिले के विद्यालयों में जो भी छात्रा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष कार्य और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी उन्हें शिक्षिका अपनी तरफ से सम्मानित करेंगी.इसकी पहल करते हुए आज कोहड़ा विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाली आठवीं वर्ग क...