भेड़ीहारी में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन का शुभारंभ
रक्सौल.पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल.रक्सौल के नवनर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन डॉ० मनसुख मांडविया, माननीय मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार, श्री मंगल पांडे, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ,श्री महेंद्र राय यादव, माननीय मंत्री कृषि एवं पशुपंक्षी विकास, नेपाल सरकार, डॉक्टर संजय जायसवाल , माननीय सांसद, पश्चिमी चंपारण, श्री विमल प्रसाद श्रीवास्तव, माननीय सांसद, परसा नेपाल, श्री महेश्वर सिंह , माननीय विधान पार्षद, पूर्वी चंपारण, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, माननीय विधायक, रक्सौल के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला (एफएसएसएआई), रक्सौल एवं अनुमंडलीय अस्पताल, रक्सौल, पताही प्रखंड के जुहुली में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर , एवं सुगौली प्रखंड के भेड़ीहारी में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने उद्घाटन के बाद पुरे अस्पताल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया.मंत्री जी ने अस्पताल परिसर में प्रवेश क...