संदेश

अगस्त 19, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वैक्सीन कुरियर संघ के आह्वान पर वैक्सीन कुरियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

चित्र
 पटना.बिहार में वैक्सीन कुरियर हड़ताल पर है.उन लोगों के हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण अभियान संचालित नहीं हो पा रहा है.सही मायने में ठप हो गया है.इस ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पहलकदमी करें.वाजिब दस सूत्री मांग पूरी कर दे. बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मालूम हो कि आशा व आशा फैसिलिटेटर 12 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर थे.उसके 6 दिनों के बाद 18 जुलाई से वैक्सीन कुरियर संघ के आह्वान पर वैक्सीन कुरियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.आशा व आशा फैसिलिटेटर व वैक्सीन कुरियर की हड़ताल के कारण टीकाकरण अभियान ठप पर गया है.हालांकि आशा व आशा फैसिलिटेटर की मांग पूरी होने के बाद हड़ताल खत्म कर दिए.बावजूद,इसके टीकाकरण अभियान ठप है. यानी 37 दिनों से टीकाकरण अभियान प्रभावित है.         मांगों को लेकर वैक्सीन कुरियर हड़ताल पर है.इसके साथ ही प्रखंड के विभिन्न टीका केंद्रों पर टीका की आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो गया है. प्रखंड के वैक्सीन कुरियर बिहार राज्य वैक्सीन कुरियर संघ व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचा...