जिन्होंने माँ गंगा को दिया धोखा, उन्हें बिहार नहीं देगा अब मौका : राजेश राम

 


*ना बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए कदम बढ़ाया, ना गंगा का जल नहाने व पीने लायक बनाया : राजेश राम’

*नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बिहार सरकार पर 50,000 का जुर्माना लगाया : राजेश राम

*आज प्रधान मंत्री जी बिहार आ रहे हैं और माँ गंगा पर चुनावी चिंता जता रहे हैं  : राजेश राम

पटना. आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आकर माँ गंगा के प्रदूषण पर अपनी सफाई देने की कोशिश करेंगे और पटना के दीघा में एक अवैधानिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे.माँ गंगा की सफाई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी कहानी, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी की जुबानी आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने खोल कर रख दी.

   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन में अपने संबोधन में बताया कि हाल ही में, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा नदी की स्वच्छता व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामले में बिहार सरकार की गंभीर लापरवाही के लिए ₹50,000 का जुर्माना लगाया है. यह आदेश एनजीटी ने एम.सी. मेहता द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान दिया.

बिहार राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के लिए बनाए गए की कुल संख्या 13 है. जिनमें से पूर्णतः फंक्शनल (चल रहे) एसटीपीएस 7 हैं तथा गैर-मानक भी 7 हैं, यानी सभी 7 फंक्शनल एसटीपीएस मानकों पर फेल हैं.

1. फीकल कोलीफॉर्म (एफ) बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होने का अर्थ है कि उसमें मानव और पशुओं के मल-मूत्र की मात्रा इतनी ज्यादा है कि एनजीटी ने कहा कि पीना तो दूर, यह नहाने लायक भी नहीं है.

2. नामामि गंगे योजना के अंतर्गत 2014-2024 के बीच बिहार को ₹3,914.53 करोड़ मिले, लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपीएस) आधे से ज्यादा काम नहीं कर रहे हैं, और जो काम कर रहे हैं, वह एक भी मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे. 

3. एनजीटी ने पाया किः

* बिहार सरकार ने गंगा व उसकी सहायक नदियों के जल गुणवत्ता की रिपोर्ट तय समय पर जमा नहीं की.

* 38 जिलों में से केवल खगड़िया जिले की एक अपूर्ण व बिना हस्ताक्षर की रिपोर्ट सौंपी गई.

* बाढ़ क्षेत्र का सीमांकन नहीं किया गया.सर्वे आॅफ इंडिया से 1 मीटर कंटूर मैप लेकर फ्लडप्लेन जोन का सीमांकन करना था, जो अब तक शुरू नहीं हुआ है.

* दीघा में बना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नदी के बाढ़ क्षेत्र में स्थित है, जिससे बाढ़ के समय प्रदूषण का खतरा बढ़ सकता है.

संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह,  प्रेमचंद मिश्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कपिलदेव प्रसाद यादव, कुमारी माला, मोनी पासवान, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ सिंहा, असित नाथ तिवारी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार

देश के भविष्य हैं राहुल गांधी, जन्मदिन पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

 

* राहुल गांधी के सपनों का भारत गढ़ेंगे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने जन्मदिन पर कांग्रेस ने दिलाया संकल्प

*देश के भविष्य हैं राहुल गांधी, जन्मदिन पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

*स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर कांग्रेस ने मनाया देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन


पटना. देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा सादगी से मनाया गया.इस दौरान स्कूली बच्चों और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.

    देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि राहुल गांधी वंचितों, शोषितों और पिछड़े तबके के सशक्त आवाज है. देश में उनकी पहचान स्पष्टवादी और जननेता के रूप में है। कमजोर वर्ग के लिए उनके संघर्ष प्रेरणादायी होते हैं. राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके सपनों के भारत के निर्माण को लेकर हम कांग्रेस ने लगातार प्रयास करते रहेंगे.

        प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संग्रह के प्रतीक हैं. राहुल गांधी को देश का भविष्य बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जिस ऊर्जा और जीवटता के साथ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए हमारे नेता संघर्ष करते हैं उन्हें और शक्ति हम सब प्रदान करने का संकल्प दोहराते हैं. उनके जन्मदिन पर हम उनके युवाओं, महिलाओं, मजदूरों, वंचितों और शोषितों के लिए लगातार प्रयास की सराहना करते हुए उनको अपना पूर्ण समर्थन देते हैं. देश के जन नेता राहुल गांधी हैं और उनके नेतृत्व में ही देश का उज्ज्वल भविष्य बन सकता है.

       जन्मदिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह,  प्रेमचंद मिश्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,  मोतीलाल शर्मा, अजय चौधरी, जमाल अहमद भल्लू, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अनिल कुमार, नागेंद्र कुमार विकल, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, शिशिर कौंडिल्य, सौरभ सिंहा, ज्ञान रंजन, शशि रंजन, संजय पाण्डेय, अश्विनी कुमार, वैद्यनाथ शर्मा, श्रीकृष्ण हरी, उमेश कुमार राम,उदय शंकर पटेल, अरविन्द लाल रजक, रवि गोल्डन, मृगेंद्र सिंह, पंकज यादव, प्रद्युम्न यादव, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव,  कमल नारायण शुक्ला, ललन यादव, नीतू निषाद, रीता सिंह, शरीफ रंगरेज, विशाल झा, मो शाहनवाज , राज छविराज, दीपक पटेल, कुमारी माला, मोनी पासवान, वशी अख्तर, शशांक शेखर, विश्वनाथ बैठा, मनोज मेहता, हसीब अनवर, दुर्गा प्रसाद, विजय कुमार, रवि कुमार , प्रियंका कुमार सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार

दीर्घ पटेल नामक क्रिकेटर भी विमान हादसे में मारा गय

 

दीर्घ पटेल नामक क्रिकेटर भी विमान हादसे में मारा गया

अहमदाबाद.अहमदाबाद में पिछले सप्ताह एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मरने वाले लोगों में एक 23 वर्षीय युवा क्रिकेटर दीर्घ पटेल भी शामिल था. 12 जून को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पूरा देश सन्न है.इसकी जानकारी मिलते ही उनकी टीम शोक में डूब गई और अपने खिलाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 

       ज्ञात हो कि बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 बेड़े से संबंधित एआई 171 विमान गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भीषण हादसे में 241 यात्रियों समेत चालक दल के सदस्यों की भी मौत हो गई, जिसमें बीबीसी और एयरडेल एंड व्हार्फ डेल सीनियर क्रिकेट लीग के खिलाड़ी दीर्घ पटेल भी शामिल थे.

   दीर्घ पटेल  गुजरात के रहने वाले थे. उन्होंने 2024 में अपनी मास्टर डिग्री के दौरान 20 मैचों में 312 रन बनाए और 29 विकेट लिए थे. उनकी असामयिक मृत्यु पर उनके प्रोफेसरों और क्रिकेट क्लब ने शोक व्यक्त किया है. एयर इंडिया के विमान हादसे से जुड़ी दुखद खबरें लगातार सामने आ रही हैं. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI171) में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे.विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.यह विमान पास के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा. इस दुखद घटना में 241 लोगों की जान चली गई. मलबे से केवल एक व्यक्ति को जीवित निकाला जा सका.

     23 वर्षीय दीर्ध पटेल  अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे.युवा क्रिकेटर लीड्स मॉडर्नियंस क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ हडर्सफील्ड से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में MSc की डिग्री हासिल की थी. इस हादसे ने उनके उज्ज्वल भविष्य को छीन लिया.वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे. दीर्घ पटेल  ने यूनिवर्सिटी ऑफ हडर्सफील्ड से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एमएससी की पढ़ाई की थी. यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इंजीनियरिंग में रीडर डॉ. जॉर्ज बारजियानिस ने दिर्ध को एक असाधारण छात्र के रूप में याद किया.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...