संदेश

सितंबर 23, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया

चित्र
बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन बिशप अभिषेक के 206 दिनों के बाद 23 सितंबर को बक्सर के बिशप के रूप में पहली बार जन्मदिन मनाया 24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में बक्सर.आज बक्सर धर्मप्रांत के माननीय बिशप डॉ.जेम्स शेखर का जन्मदिन है.उनका जन्म 23 सितंबर, 1967 को हुआ था.वे पटना महाधर्मप्रांत के लिए 26 मई, 1996 को पुरोहित बने थे.   उनका कार्य प्रगति के आलोक में बिशप डॉ. जेम्स को संत पापा फ्रांसिस ने 4 फरवरी, 2023 को बक्सर धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया.उनका बिशप अभिषेक 25 मार्च,2023 को हुआ.बक्सर धर्मप्रांत के बिशप 25 मार्च को बनने के बाद 23 सितंबर को डॉ.जेम्स शेखर का पहला जन्मदिन है.पटना महाधर्मप्रांत और बक्सर धर्मप्रांत के लोगों ने बिशप डॉ.जेम्स शेखर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बिशप के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है.इस अवसर पर दीर्घायु की कामना की है.      24 सितंबर को बिशप शाहपुर पल्ली में बक्सर धर्मप्रांत में शाहपुर पल्ली है.इस पल्ली का प्रधान पल्ली पुरोहित फादर भास्कर भोज्जा हैं.फादर भास्...

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी

चित्र
  पटना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा सेवादल प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस का प्रचार सेवा दल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन पर हुआ विचार पटना. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम स्थित सेवादल के प्रदेश कार्यालय में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार विमर्श हुआ.           बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी अफरोज खान ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और पूरे देश में इसके पास एक अनुशासित और समर्पित कैडर है. इस लोक सभा चुनाव में सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबला करना है जो नफरत फैला रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सेवा दल कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जायें और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बिहार प्रभारी द्वारा चुनाव प्रबंधन को लेकर जा...

पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया

चित्र
  मुख्यमंत्री ने इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का किया शिलान्यास पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कुल 2,355.96 करोड़ रुपये लागत की कुल 55 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजनाओं, बिहार के विभिन्न शहरों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम योजनाओं एवं पेयजल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया गया । मुख्यमंत्री ने 586.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के विभिन्न शहरों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज एवं पेय जलापूर्ति की कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पटना शहर में 1,283 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की कुल 10 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय - 2 के तहत 226.72 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 36 जिले के 38 नगर निकायों में शवदाह गृह सह मोक्षधाम की कुल 38 योजनाओं का शिल...

राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी

चित्र
 राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई  पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जयंती के अवसर पर दिनकर चौक पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रकवि स्व0 रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।      इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेशचन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो0 इसराईल मंसूरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सादा, बिहार विधानसभा के सदस्य श्री अरूण कुमार सिन्हा, राष्ट्रकवि स्व० रामधारी सिंह दिनंकर जी के पौत्र एवं पौत्र वधू सहित अन्य परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राष्ट्...

मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास

चित्र
 मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का किया शिलान्यास पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सात निश्चय - 2 के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार की योजना का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. शिलान्यास करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस 5.61 किलोमीटर लंबाई वाले सैदपुर नाला के जीर्णाेद्धार कार्य के लिये 259.81 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है. इस नाले के दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़कें होगी. इन दो लेन के सड़कों के सम्पर्क के लिए पुलिया की व्यवस्था की गयी है.    इस योजना के पूर्ण होने से अटल पथ तथा जे०पी० गंगा पथ तक आवागमन की बेहतर सुविधा आम नागरिकों को उपलब्ध हो सकेगी.नाले की सुचारू रूप से सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था की गयी है जो आसानी से नाले में उतर सके.    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्र...

कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया

चित्र
निर्माणाधीन अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव बेतिया। वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।       सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, श्री कुमार रवि द्वारा आज वाल्मीकि नगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ किया गया।       उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में सम्मिलित इस अतिथि गृह एवं प्रेक्षागृह के निर्माण में किसी भी स्वरूप में गुणवत्ता से समझौता नहीं करना है। इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्धता के साथ शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभियंतागण को अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।       उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन प्रेक्षागृह और अतिथि...

युक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने 35 मांगों की एक विस्तृत सूची पेश

चित्र
 पटना नगर निगम कर्मी हड़ताल पर  पटना.पटना नगर निगम की संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति ने 35 मांगों की एक विस्तृत सूची पेश की है. इनमें अनुबंध कर्मचारियों के लिए नियमित होने तक समान वेतन, भविष्य निधि और ग्रेच्युटी की समय पर जमा राशि, सेवानिवृत्त दिहाड़ी मजदूरों के लिए बीमा लाभ, काम के घंटे, अधिक छुट्टी, बेहतर वर्दी और सुरक्षा उपकरण शामिल हैं.   मालूम हो कि पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इस पटना नगर निगम को 6 अंचल में विभक्त किया गया है. 6 अंचल में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की संख्या करीब 4500 हैं. वहीं आउटसोर्सिंग पर करीब 1500 मजदूर सफाई का कार्य करते हैं.पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने रविवार को आम सभा कर कहा कि जबतक मांगें मानी नहीं जाती है, तबतक हड़ताल जारी रहेगी. संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने बताया कि हड़ताल में निगम के स्थायी सफाई कर्मी भी शामिल हैं.     इस बीच बिहार में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. बीते बुधवार को ही 300 से ज्यादा डेंगू के मामले मिले थे. इस बीच एक टेंशन बढ़ाने वाली खबर भी सामने आई है. दरअसल पटना नगर निगम (पीएमसी) में ठेके पर काम ...